फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Meen Rashifal 28 Aug -03 Sept weekly Pisces Horoscope in Hindi

Pisces Weekly Horoscope (28 Aug -03 Sept): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 27 Aug 2023 03:32 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 27 Aug 2023 03:32 PM IST
सार

मीन राशि के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे थे आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है।

विज्ञापन
Saptahik Meen Rashifal 28 Aug -03 Sept weekly Pisces Horoscope in Hindi
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीन 

विज्ञापन

मीन राशि के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे थे आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। वहीं पहले से कार्यरत लोगों का कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और उच्च पद की प्राप्ति होगी। यदि आप नौकरी में बदलाव या ट्रांस्फर के लिए प्रयासरत थे तो इस सप्ताह इस दिशा में किया गया प्रयास सफल हो जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में कारोबार से संबंधित छोटी-मोटी कुछ बाधाएं आ सकती हैं लेकिन आप अपने विवेक से उसे दूर करने में कामयाब हो जाएंगे। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए बेहद शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। इस दौरान आपको कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। नवविवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। घर में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में किसी सदस्य को मिली उपलब्धि के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आपका लव पार्टनर आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकता है। आपकी अपने पार्टनर के साथ बेहतर ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु के चरणों में हल्दी और पीले पुष्प चढ़ाकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed