{"_id":"641fe4d35abcd13a5901b238","slug":"saptahik-meen-rashifal-27-march-02-april-weekly-pisces-horoscope-in-hindi-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pisces Weekly Horoscope (27 March-02 April): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Pisces Weekly Horoscope (27 March-02 April): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 26 Mar 2023 12:40 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:40 PM IST
सार
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में कठिन परिश्रम और प्रयास के बाद ही मनचाही सफलता प्राप्त होगी।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मीन
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में कठिन परिश्रम और प्रयास के बाद ही मनचाही सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों को अपना काम किसी के भरोसे छोड़ने की बजाय खुद सलीके के साथ करने की जरूरत रहेगी, अन्यथा आपको अपने बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत और संबंध का भी खूब ख्याल रखना होगा। सप्ताह की शुरुआत में आप मौसमी या किसी पुरानी बीमारी के उभरने से पीडि़त हो सकते हैं। इस दौरान घर-परिवार से जुड़े किसी व्यक्ति को लेकर भी आपका मन चिंतित रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत भले ही थोड़ी मंदी भरी रहे, लेकिन उत्तरार्ध मनचाहा लाभ दिलाने वाला साबित होगा। इस दौरान आप बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा और भगवान विष्णु जी की पूजा में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।