{"_id":"641fe3f823c96a76cb0bae03","slug":"saptahik-kumbh-rashifal-27-march-02-april-weekly-aquarius-horoscope-in-hindi-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aquarius Weekly Horoscope (27 March-02 April): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aquarius Weekly Horoscope (27 March-02 April): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 26 Mar 2023 11:59 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:59 AM IST
सार
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान से बचने की जरूरत रहेगी। ऐसे में काम को कल पर टालने की प्रवृत्ति से बचें, अन्यथा आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुंभ
विज्ञापन
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान से बचने की जरूरत रहेगी। ऐसे में काम को कल पर टालने की प्रवृत्ति से बचें, अन्यथा आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस सप्ताह यदि एक कदम पीछे करने पर दो कदम आगे जाने की संभावना दिखई दे तो ऐसा करने में बिल्कुल संकोच न करें। मसलन, भूमि-भवन से जुड़े विवाद को यदि कोर्ट-कचहरी ले जाने की बजाय आपसी बातचीत से सुलझा सकें तो बेहतर रहेगा। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आपको धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी योजना या कारोबार में धन बहुत सोच-समझकर लगाना चाहिए, अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा में अपने सामान और सेहत का खूब ख्याल रखें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। वैवाहिक जीवन को सुखी बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की जरूरतों की अनदेखी न करें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में सात बार चालीसा का पाठ करें। शनिवार के दिन सफाईकर्मी को काले चने या चाय की पत्ती का दान करें।
विज्ञापन