फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kark Rashifal 1 To 07 July 2024 Cancer Horoscope in Hindi

Cancer Weekly Horoscope (1 To 07 July ): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 30 Jun 2024 07:44 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 30 Jun 2024 07:44 PM IST
सार

Cancer Weekly Horoscope : कर्क राशि के लिए जुलाई महीने का पहला सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत और संबंध दोनों का खूब ख्याल रखना होगा।

विज्ञापन
Saptahik kark Rashifal 1 To 07 July 2024 Cancer Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

कर्क 

विज्ञापन

कर्क राशि के लिए जुलाई महीने का पहला सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत और संबंध दोनों का खूब ख्याल रखना होगा। सप्ताह की शुरुआत में आप मौसमी बीमारी के चलते शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा का अनुभव कर सकते हैं। इस दौरान आपके भीतर आलस्य बना रहेगा और आप कार्यों को बाद में टालने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य फलप्रद है। इस सप्ताह आपको किसी भी जोखिम भरी योजना में निवेश करने से बचना चाहिए। सप्ताह के मध्य में भूमि-भवन से जुड़े विवाद का समाधान खोजने के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं।


व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। व्यावसायिक मामलों में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी या जोखिम लेने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। इस दौरान बेवजह की चीजों पर खर्च की अधिकता के चलते मन थोड़ा खिन्न रहेगा। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत भी आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी। कर्क राशि के जातकों को प्रेम संबंध में कुछेक परेशानी का अनुभव हो सकता है। ऐसे में अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा तथा ॐ नम: शिवाय मंत्र का जप रुद्राक्ष की माला से करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed