फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Dhanu Rashifal 11 To 17 March 2024 weekly sagittarius Horoscope in Hindi

Sagittarius Weekly Horoscope (11 To 17 March): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 10 Mar 2024 12:59 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 10 Mar 2024 12:59 PM IST
सार

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने करियर-कारोबार में कुछेक अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Saptahik Dhanu Rashifal 11 To 17 March 2024 weekly sagittarius Horoscope in Hindi
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने करियर-कारोबार में कुछेक अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में अपनी साख बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। कई बार आप हताशा मे अपने व्यवसाय में बदलाव करने का विचार ला सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज अथवा जिम्मेदारियों में अचानक से बड़ा बदलाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके कार्यों में अड़चन डालने का प्रयास कर सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में भूमि-भवन से जुड़े विवाद भी आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकते हैं। इस दौरान आपको करियर और जीवन से जुड़ी समस्याओं का बड़ी धैर्य और विवेक के साथ समाधान खोजना होगा। 

विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अचानक से लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दैरान अचानक से आएग बड़े खर्चों के चलते आपको पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि जीवन से जुड़े तमाम तरह के संकटों के बीच आपके शुभचिंतक आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। घर-परिवार के सदस्यों से अपेक्षाकृत सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह मां की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। लव पार्टनर के साथ रिश्ते सामान्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। जीवन से जुड़ी समस्याओं का सामना करते समय आपका जीवनसाथी आपका संबल बनेगा।
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को पीला चंदन और पीले पुष्प अर्पित करके पूजा तथा ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed