Rahu Ketu Transit: साल 2022 के इस महीने में राहु-केतु करेंगे राशि परिवर्तन, इन 4 राशि वालों के लिए अच्छा
राहु 12 अप्रैल 2022 को वृषभ राशि की अपनी यात्रा को समाप्त करते हुए मेष राशि में गोचर करने वाले हैं। केतु ग्रह भी इस दिन तुला राशि में प्रवेश करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rahu Ketu Transit 2022 : साल 2022 में कई बड़े ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं। इनमें राहु- केतु भी होंगे। जो करीब डेढ़ वर्ष के बाद अपनी राशि बदलेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु दोनों को ही छाया ग्रह का दर्जा हासिल है। ये दोनों ग्रह हमेशा ही उल्टी चाल यानी वक्री गति से चलते हैं। वैदिक ज्योतिष में राहु और केतु के राशि परिवर्तन से सभी जातकों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। राहु और केतु शनि ग्रह की तरह ही बहुत शुभ या बहुत ही अशुभ परिणाम देते हैं। जिन जातकों की कुंडली में राहु-केतु शुभ स्थान में होते हैं उसे यह नीचे से उठाकर सुख-समृद्धि और सभी तरह के ऐशोआराम से जीवन जीने का मौका प्राप्त होता है। अगर व्यक्ति की कुंडली में राहु उच्च भाव में बैठकर शुभ फल करते हैं तो वह व्यक्ति समाज में काफी नाम और धन कमाता है। वहीं अगर कुंडली में राहु अशुभ घर में अगर बैठ जाते हैं उस व्यक्ति का दिमाग हमेशा ही गलत कार्यों में लगा रहता है।
राहु किसी एक राशि से दूसरी राशि में आने के लिए करीब डेढ़ वर्षों का समय लगाते हैं। राहु 12 अप्रैल 2022 को वृषभ राशि की अपनी यात्रा को समाप्त करते हुए मेष राशि में गोचर करने वाले हैं। केतु ग्रह भी इस दिन तुला राशि में प्रवेश करेंगे। 18 महीने बाद इन दोनों छाया ग्रहों का राशि परिवर्तन करने से सभी जातकों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा। इन दोनों ग्रहों के राशि परिवर्तन से चार राशि के जातकों पर बहुत ही शुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है।
मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि पर राहु-केतु का शुभ प्रभाव रहेगा
12 अप्रैल 2022 को राहु-केतु के राशि परिवर्तन करने से सभी 12 राशि के जातकों में से मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों को विशेष फल की प्राप्ति होने की पूर्ण संभावना है। इन चार राशि के जातकों को करियर और नौकरी में विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरी में अचानक ही कुछ ऐसे मौके प्राप्त होंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। अचानक से ही धन प्राप्ति के मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में एक से बढ़कर एक सुनहरा मौका प्राप्त होगा जिससे आपकी आमदनी में इजाफा देखने को मिल सकता है। इन राशि के जातकों के लिए राहु-केतु का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं होगा। जो जातक अगर कोई नया बिजनेस करने के लिए सोच रहे हैं उनके लिए अप्रैल के बाद का समय काफी शुभ रहेगा। निवेश और धन कमाने के लिए समय शुभ रहेगा। समाज में मान सम्मान और पद प्रतिष्ठा मिलेगी।
राहु-केतु का मेष और तुला राशि में आना प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जातकों के लिए अनुकूल समय रहेगा। परिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने से परीक्षा का परिणाम अच्छा आएगा। जो जातक उच्च शिक्षा के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए राहु-केतु का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कमन नहीं होगा। सेहत के नजरिए से मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों के लिए राहु-केतु का साल 2022 में परिवर्तन मिलाजुला रहेगा।
जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?