फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

October Horoscope 2025: हंस और रूचक राजयोग बनने से अक्टूबर माह में इन राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा लाभ

Tue, 30 Sep 2025 01:05 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 30 Sep 2025 01:05 PM IST
सार

October Horoscope 2025: अक्तूबर माह में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसमें प्रमुख होंगे सूर्य, बुध और शुक्र। इन तीन ग्रहों के राशि परिवर्तन करने तीन तरह के राजयोगों का निर्माण होगा।

विज्ञापन
October Horoscope 2025 Ruchak Rajyog Impact Lucky Zodiac Sign
अक्तूबर में ग्रहों का गोचर और राशियों पर प्रभाव - फोटो : adobe stock

October Horoscope 2025: कल से साल 2025 का दसवां महीना अक्तूबर शुरू हो रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर माह ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है जिसका असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों पर भी देखने को मिलता है। ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार अक्तूबर माह में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसमें प्रमुख होंगे सूर्य, बुध और शुक्र। इन तीन ग्रहों के राशि परिवर्तन करने तीन तरह के राजयोगों का निर्माण होगा। ये राजयोग होंगे आदित्य मंगल राजयोग, हंस राजयोग और रूचक राजयोग। महीने में इन राजयोगों के बनने के कारण कुछ राशि वालों की आय में वृद्धि के साथ-साथ अच्छे भाग्य का भी साथ मिलेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां जिनको अक्टूबर माह में सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 

October Horoscope 2025 Ruchak Rajyog Impact Lucky Zodiac Sign
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए अक्तूबर का महीना बहुत ही शुभ और भाग्यशाली साबित हो सकता है। कई प्रमुख ग्रहों के राशि परिवर्तन  के कारण बने राजयोग का लाभ मिथुन राशि के जातकों को मिलेगा। आपकी राशि से हंस राजयोग आपके धन भाव और रूचक राजयोग आपकी राशि से सातवें भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में आपको समय-समय पर अचानक धन लाभ के योग बनते रहेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिलेगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनके लिए भी अक्तूबर का महीना बहुत शुभ साबित होगी। आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और तरक्की के अवसर मिलेंगे। 

Weekly Lucky Horoscope: इस सप्ताह इन 3 राशि वालों के करियर-कारोबार में आएगा बदलाव, नौकरी के मिलेंगे नए अवसर

October Horoscope 2025 Ruchak Rajyog Impact Lucky Zodiac Sign
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना बहुत ही शुभ और लाभकारी रहने वाला होगा। दरअसल इस माह बनने वाले राजयोग का फायदा वृश्चिक राशि के जातकों को मिलेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार आपकी राशि से रूचक राजयोग लग्न भाव में वहीं हंस राजयोग अष्टम भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। जो लोग किसी योजना पर काम कर रहें उनको इस माह इसमें सफलता जरूर मिलेगी। 

Shani Vakri Diwali 2025: दिवाली पर शनि की वक्री चाल से इन राशियों का चमक उठेगा भाग्य

विज्ञापन
विज्ञापन
October Horoscope 2025 Ruchak Rajyog Impact Lucky Zodiac Sign
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए अक्तूबर का महीना बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित होगा। आपकी राशि से हंस राजयोग सातवें और रूचक राजयोग 12वें भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में आपको इस दौरान कार्यक्षेत्र में लाभ और सम्मान की प्राप्ति होगी। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको नई नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। इस दौरान जो लोग विवाह के इच्छुक हैं उनको विवाह के संबंध में खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 

Budh Gochar On Dussehra: इन 3 राशि वालों की दशहरा पर चमकेगी किस्मत, बुध करेंगे गोचर



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed