Weekly Lucky Horoscope: सितंबर के अंत से अक्तूबर माह का पहला सप्ताह प्रारंभ हो चुका है। इसकी शुरुआत नवरात्रि की सप्तमी तिथि से हो चुकी है, जिस पर भद्र राजयोग का संयोग बना हुआ है। आपको बता दें, अक्तूबर के पहले सप्ताह में बुध के अपनी राशि यानी कन्या में होने से भद्र राजयोग बना हुआ है और उनका प्रभाव कई गुना और भी बढ़ गया है। इसके अलावा सूर्य भी इसी राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे बुधादित्य योग बना हुआ है। साथ ही इस सप्ताह अष्टमी, महानवमी और दशहरा जैसे बड़े पर्व मनाए जाएंगे, जिनका प्रभाव भी 12 राशियों पर पड़ने वाला है। हालांकि, बुध भी इस सप्ताह उदय होंगे और राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं शनि भी इस सप्ताह नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशि वालों पर इस सप्ताह ग्रहों की विशेष कृपा रहेगी। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।
Weekly Lucky Horoscope: इस सप्ताह इन 3 राशि वालों के करियर-कारोबार में आएगा बदलाव, नौकरी के मिलेंगे नए अवसर
Weekly Lucky Horoscope: सितंबर के अंत से अक्तूबर माह का पहला सप्ताह प्रारंभ हो चुका है। इसकी शुरुआत नवरात्रि की सप्तमी तिथि से हो चुकी है, जिस पर भद्र राजयोग का संयोग बना हुआ है।
सिंह राशि
इस सप्ताह सिंह राशि वालों को व्यापार में मनचाहा लाभ होगा। आपको कार्यक्षेत्र में सीनियर का साथ मिलेगा, जिस कारण सभी का मनचाहे तरीकों से पूर्ण होंगे। हालांकि, अधिकारी लोग आपके कार्य की प्रशंसा भी करेंगे। नए काम में परिवार वालों का समर्थन बना रहेगा। सिंह राशि के लोगों का समाज में सम्मान भी बढ़ेगा और वह संतान पक्ष की उपलब्धि से खुश भी होंगे।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
Vastu Tips: वास्तु के अनुसार इन जगहों पर न रखें नमक, सही नियमों के पालन से घर में आती है बरकत
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए समय शुभ रहेगा और आप जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा के लिए निकलेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका समन्वय भी बना रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण की बात करें, तो आपके निवेश में धन लाभ के योग है। विदेश यात्रा के लिए किए जाने वाले प्रयासों के सफल होने की संभावना बन रही है। हालांकि, कार्यों में अपेक्षा के अनुरूप प्रगति होगी। इस दौरान पारिवारिक मसले सुलझाने में आपको दोस्तों की सहायता भी आसानी से मिल जाएगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रभाव में वृद्धि महसूस होगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश जी की दूर्वा चढ़ाकर पूजा एवं गणेश चालीसा का पाठ करें।
Surya Mangal Yuti 2025: दिवाली से पहले सूर्य मंगल की युति से इन राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
तुला राशि
तुला राशि के लिए समय नए बदलावों भरा रहेगा। शनि की कृपा से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी और आपको व्यापारी वर्ग का साथ मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। बुध की दृष्टि से आपका व्यापार आगे बढ़ेगा और संवाद भी बेहतर होगा। हालांकि, करियर को लेकर जो भी यात्रा करेंगे उसमें सबका साथ आपके मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।
Samudrik Shastra: होंठों का आकार बताएगा आपका भाग्य, जानें आप कितने धनवान बन सकते हैं
Palmistry: हथेली पर बनी इन लकीरों से व्यक्ति को मिलता है अच्छा मुकाम और धन-दौलत
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।