फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Gochar On Dussehra: इन 3 राशि वालों की दशहरा पर चमकेगी किस्मत, बुध करेंगे गोचर

Wed, 01 Oct 2025 04:24 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 01 Oct 2025 04:24 PM IST
सार

Budh Uday And Rashi Parivartan 2025: अश्विन माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर दशहरा मनाया जाता है। इस वर्ष 2 अक्तूबर, 2025 को दशहरा है। इस दिन ग्रहों के राजकुमार बुध अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। 

विज्ञापन
budh uday and rashi parivartan 2025 date and impact on zodiac sign
Budh Uday And Rashi Parivartan 2025 - फोटो : अमर उजाला

Budh Uday And Rashi Parivartan 2025: अश्विन माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर दशहरा मनाया जाता है। इस वर्ष 2 अक्तूबर, 2025 को दशहरा है। इस दिन ग्रहों के राजकुमार बुध अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। वह दशहरा को शाम 5 बजकर 25 मिनट पर कन्या राशि में उदित होंगे। फिर अगले दिन यानी 3 अक्तूबर 2025 को सुबह 3 बजकर 36 मिनट पर तुला राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में बुध का लगातार गोचर 12 राशियों को प्रभावित कर सकता है। परंतु कुछ राशि वालों को व्यापार में मुनाफा, करियर में शुभ समाचार, रिश्तों में प्रेम और परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिल सकते हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।



Surya Mangal Yuti 2025: दिवाली से पहले सूर्य मंगल की युति से इन राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

budh uday and rashi parivartan 2025 date and impact on zodiac sign
कार्यक्षेत्र में प्रमोशन का निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। युवाओं के लिए करियर में नई राहें खुल सकती हैं। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय जीवन में शुभ समाचार से भरा रहेगा। आपके व्यक्तिगत जीवन में रिश्ते सुदृढ़ होंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस दौरान वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा। व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होंगी और साथ में किसी नए काम का प्रारंभ भी आप करेंगे। इस समय  पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला हल होगा और उसमें आपको लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन का निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। युवाओं के लिए करियर में नई राहें खुल सकती हैं। 

Shani Vakri Diwali 2025: दिवाली पर शनि की वक्री चाल से इन राशियों का चमक उठेगा भाग्य

budh uday and rashi parivartan 2025 date and impact on zodiac sign
कठिन से कठिन परिस्थिति में भी आत्मबल बना रहेगा। हालांकि, नौकरी करने वालों को सम्मान के साथ-साथ कार्यक्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी मिलने के योग है। - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि वालों के अटके काम पूरे होंगे और वह लोगों से अपने मन का बात साझा करने में भी सफल बनेंगे। आपका वाणी पर इस गोचर का खास प्रभाव रहेगा। संवाद का प्रभाव आपके काम पर पड़ेगा, जिससे अच्छा लाभ मिलने के योग है। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नया अपडेट मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को अब मनचाही सफलता मिलेगी। कठिन से कठिन परिस्थिति में भी आत्मबल बना रहेगा। हालांकि, नौकरी करने वालों को सम्मान के साथ-साथ कार्यक्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी मिलने के योग है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
budh uday and rashi parivartan 2025 date and impact on zodiac sign
आपकी वाणी प्रभावित बनेगी और कई नए लोग आपसे जुड़ेंगे। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों के निवेश में अच्छे परिणाम आएंगे। आप वाहन खरीद सकते हैं और अपनी विवेक से कुछ ऐसे निर्णय लेंगे, जिससे उज्ज्वल भविष्य का निर्माण होगा। अविवाहित लोगों के विवाह की संभावना है। हालांकि, आर्थिक क्षेत्र में भी स्थिति अनुकूल दिख रही है। इस समय मकर राशि के लोगों को अपने लक्ष्यों की समय पर प्राप्ति से संतोष का अनुभव होगा। आपकी वाणी प्रभावित बनेगी और कई नए लोग आपसे जुड़ेंगे।

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर महिलाएं क्यों देखती हैं छलनी से चांद, जानें मिट्टी के करवे का महत्व
Weekly Lucky Horoscope: इस सप्ताह इन 3 राशि वालों के करियर-कारोबार में आएगा बदलाव, नौकरी के मिलेंगे नए अवसर


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed