Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   diwali 2026 shubh muhurat for buying car and colour according to astrology zodiac sign

दिवाली 2026: दिवाली पर खरीदने जा रहे हैं गाड़ी? जानें राशि के अनुसार कौन-सा रंग होगा आपके लिए शुभ

Fri, 06 Nov 2026 04:48 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 06 Nov 2026 04:48 PM IST
सार

Car Colour According To Astrology Zodiac Sign: दिवाली पर नई गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो राशि के अनुसार वाहन का रंग चुनना शुभ हो सकता है। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कौन-सा रंग रहेगा अनुकूल।

विज्ञापन
diwali 2026 shubh muhurat for buying car and colour according to astrology zodiac sign
Car Colour According To Astrology Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला AI

विस्तार

Car Colour According To Astrology Zodiac Sign: दिवाली के पर्व पर खरीदारी का विशेष महत्व माना जाता है। इस अवसर पर लोग सोना-चांदी, आभूषण और घर के सामान के साथ ही नई गाड़ी या अन्य वाहन भी खरीदते हैं। मान्यता है कि दिवाली या इसके आसपास के दिनों में शुभ मुहूर्त में नई वस्तु घर लाना सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक होता है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वाहन खरीदते समय उसके रंग का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। मान्यता है कि यदि व्यक्ति अपनी राशि के अनुकूल रंग का वाहन खरीदता है, तो यह उसके लिए शुभ फलदायी हो सकता है। ऐसे में अगर आप भी इस दिवाली नई गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अपनी राशि के अनुसार उसका रंग चुन सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कौन-से रंग का वाहन शुभ माना गया है।

विज्ञापन


शुभ दीपावाली 2026-  08 नवंबर
  • अमावस्या तिथि प्रारंभ - 08 नवंबर को सुबह 11:27 बजे
  • अमावस्या तिथि समाप्त -09 नवंबर को रात 12:31 बजे


नवंबर में आएंगे दिवाली, धनतेरस और छठ जैसे बड़े पर्व, देखें पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की लिस्ट

विज्ञापन
  • मेष राशि के लोग लाल रंग की गाड़ी खरीद सकते हैं। आप लाल या इससे मिलते-जुलते रंग की गाड़ी भी खरीद सकते हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस रंग का वाहन इनके लिए शुभ हो सकता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वृषभ राशि के लोगों के लिए सफेद रंग शुभ माना गया है। ऐसे में इस राशि के जातक सफेद रंग की गाड़ी खरीद सकते हैं। यह रंग इनके लिए शांति और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।
  • मिथुन राशि वालों के लिए हरा रंग अनुकूल माना जाता है। मान्यता है कि यह रंग इनके लिए शुभ फलदायी हो सकता है।
  • कर्क राशि के लोगों के लिए सफेद रंग शुभ माना जाता है। यह रंग जीवन में शांति और समृद्धि लेकर आ सकता है।
  • सिंह राशि के लोगों के लिए लाल और चॉकलेटी रंग की गाड़ी शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि ये रंग इनके लिए अनुकूल रहेंगे।
  • कन्या राशि वालों के लिए स्लेटी रंग की गाड़ी खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातक वाहन चुनते समय इस रंग को प्राथमिकता दे सकते हैं।
  • तुला राशि के जातकों के लिए सिल्वर रंग अनुकूल माना गया है। यह रंग आपके लिए अधिक लाभदायक हो सकता है।
  • वृश्चिक राशि के लोगों के लिए चॉकलेटी रंग की गाड़ी लकी मानी जाती है। इससे धन-वैभव मिलता है।
  • धनु राशि वालों के लिए सफेद रंग शुभ माना गया है। ऐसे में इस राशि के जातक सफेद रंग का वाहन खरीद सकते हैं। यह रंग इनके लिए अनुकूल और भाग्यशाली माना जाता है।
  • कुंभ राशि के जातकों के लिए काला रंग शुभ माना गया है। इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आ सकता है।
  • मीन राशि के लोगों के लिए क्रीम रंग का वाहन शुभ माना गया है। ऐसे में इस राशि के जातक इस रंग की गाड़ी खरीद सकते हैं। 


दिवाली 2026: 8 या 9 नवंबर कब है दिवाली ? जानें तारीख, अमावस्या तिथि और लक्ष्मी-गणेश पूजा के शुभ मुहूर्त
धनतेरस 2026: 6 या 7 नवंबर कब है धनतेरस? जानें सही तारीख, पूजा मुहूर्त और क्या खरीदें-क्या नहीं
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed