फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   mercury transit 2022 budh ka gochar and impact in new year 2022 mercury planet position and zodiac signs

Budh Gochar 2022: साल 2022 में कैसी रहेगी बुध ग्रह की चाल, किन राशियों पर रहेंगे मेहरबान ?

Thu, 02 Dec 2021 11:51 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 02 Dec 2021 11:51 AM IST
सार

Budh Gochar 2022: साल 2022 में बुध ग्रह की चाल कैसी रहेगी और इसका प्रभाव किन-किन राशियों के जातकों के लिए शुभ रहने वाला होगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

विज्ञापन
mercury transit 2022 budh ka gochar and impact in new year 2022 mercury planet position and zodiac signs
Budh Gochar 2022: बुध बुद्धि के देवता के रूप में पूजे जाते हैं। बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पति होता है। बुध ग्रह उत्तर और कुबेर देवता का प्रतिनिधित्व करते हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Budh Gochar 2022: ज्योतिष में सभी नव ग्रहों में हर एक ग्रह का अपना खास महत्व होता है। बुध ग्रह को सभी ग्रहों में युवराज का दर्जा प्राप्त है। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को एक तटस्थ और शुभ ग्रह माना गया है। बुध  ग्रह अन्य ग्रहों के स्वभाव के साथ ही अपना फल देते हैं। कहने का मतलब है बुध शुभ ग्रह के साथ होने पर शुभ फल प्रदान करते हैं और अशुभ ग्रहों के संगति होने पर अशुभ फल देते हैं। बुध जब गुरु, शुक्र, सूर्य और चंद्रमा के साथ रहते हैं तो शुभ फल देते है जबकि गुरु, राहु-केतु, मंगल और शनि के साथ होने पर उनके प्रकृति के अनुसार अशुभ फल प्रदान करते हैं। 
विज्ञापन


ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, निवेश संवाद, कला, गणित और ज्ञान के कारक ग्रह माना गया है। बुध ग्रह सूर्य, शुक्र और चंद्रमा के मित्र और चंद्रमा और मंगल के शुत्र का भाव रखते हैं। वाणी के ग्रह बुध मिथुन और कन्या राशि के स्वामी होते हैं जबकि कन्या राशि इनकी उच्च राशि और मीन नीच की राशि होती है। अगर बुध किसी भी जातक की कुंडली में मजबूत भाव में रहते हैं तो जातक की बुद्धि और वाणी बहुत ही तीव्र होती है। बली बुध व्यक्ति को व्यापार में सफल बनाता है। ऐसे लोग जिनका बुध बली होता है वे संवाद और संचार के क्षेत्र में सफलता और मान सम्मान प्राप्त करते हैं।जिन जातकों की कुंडली में बुध कमजोर होते है वे दिमागी रूप से थोड़ा किसी विषय को देर से समझ पाते हैं। ऐसे व्यक्ति को कारोबार में ज्यादा मुनाफा नहीं प्राप्त होता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक नजरिए से बुध ग्रह का महत्व 
बुध बुद्धि के देवता के रूप में पूजे जाते हैं। बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पति होता है। बुध ग्रह उत्तर और कुबेर देवता का प्रतिनिधित्व करते हैं। बुध बुद्धि और कौशल के देवता माने गए है जिस कारण बुध ग्रह की उपासना और इनसे जुड़े उपाय करने पर जातकों का बुद्धि औ उनके कारोबार में अच्छी सफलता प्राप्ति होती है। बुध ग्रह किसी एक राशि से दूसरी राशि में आने के लिए करीब 20 दिनों का समय लगाते हैं। साल 2022 में बुध ग्रह की चाल कैसी रहेगा और इसका प्रभाव किन-किन राशियों के जातकों के लिए शुभ रहने वाला होगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022



साल 2022 में बुध ग्रह की चाल

जनवरी - मकर राशि में बुध और 14 जनवरी 2022 को बुध वक्री होंगे
फरवरी - 4 फरवरी 2022 को बुध वक्री से मार्गी हो जाएंगे। 
मार्च- 6 और 24 मार्च 2022 को बुध का राशि परिवर्तन
अप्रैल - 8 और 24 अप्रैल 2022 को बुध का गोचर
मई - 10 मई 2022 को राशि को छोड़कर दूसरी में परिवर्तन
जून - 4 जून का गोचर
जुलाई - 2, 16, 31 जुलाई को बुध का राशि परिवर्तन
अगस्त - 20 अगस्त 2022 को राशि परिवर्तन
सितंबर - 10 सितंबर 2022 को गोचर
अक्टूबर- 02 अक्तूबर को बुध मार्गी
नवंबर - 3 नवंबर
दिसंबर - 2 दिसंबर

एक नजर बुध के मार्गी और वक्री होने की तारीख
14 जनवरी 2022 को बुध वक्री
04 फरवरी 2022 को बुध मार्गी 
18 जनवरी 2022 को बुध अस्त 
30 जनवरी 2022 को बुध उदय 
14 मार्च 2022 को बुध अस्त 
12 अप्रैल 2022 को बुध उदय 
10 मई 2022 को बुध वक्री
03 जून 2022 को बुध मार्गी 
13 मई 2022 को बुध अस्त
09 जून 2022 को बुध उदय 
10 सितंबर 2022 को बुध वक्री
02 अक्टूबर 2022 को बुध मार्गी 

साल 2022 में बुध ग्रह किन-किन राशियों पर रहेंगे मेहरबान
मेष, कर्क, कन्या , वृश्चिक, मकर और कुंभ 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed