फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Meen Sankranti 2024 Know Importance Date Kharmas And Time Full Details

Meen Sankranti 2024: मीन संक्रांति आज, शुभ फलों की प्राप्ति के लिए राशि के अनुसार करें दान

Thu, 14 Mar 2024 11:02 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 14 Mar 2024 11:02 AM IST
सार

सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना ''संक्रांति '' कहलाता है और सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने को मीन संक्रांति कहते हैं। पंचांग के अनुसार सूर्यदेव 14 मार्च को कुंभ राशि की यात्रा समाप्त करके मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Meen Sankranti 2024 Know Importance Date Kharmas And Time Full Details
मीन राशि में सूर्य के प्रवेश के साथ ही खरमास की शुरुआत हो जाता है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Meen Sankranti 2024: ज्योतिष मान्यता के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य सभी बारह राशियों में भ्रमण करते हैं और एक राशि में करीब एक माह रुकते हैं। इस तरह सूर्य देव एक साल में सभी बारह राशियों का एक चक्कर पूरा कर लेते हैं। सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना ''संक्रांति '' कहलाता है और सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने को मीन संक्रांति कहते हैं। पंचांग के अनुसार सूर्यदेव 14 मार्च को कुंभ राशि की यात्रा समाप्त करके मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 13 अप्रैल तक गोचर करेंगे उसके बाद मेष राशि में चले जाएंगे। मीन राशि में सूर्य के प्रवेश के साथ ही खरमास की शुरुआत हो जाता है। राशि परिवर्तन के साथ ही मांगलिक कार्यों पर भी विराम लग जाएगा। जब सूर्य मीन राशि में गोचर करते हैं तो बृहस्पति की शक्ति को भी प्रभावित करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप ही जनमानस मांगलिक कार्यों को करने से परहेज करता है। इस अवधि में धार्मिक अनुष्ठान यानी पूजा-पाठ, हवन और तीर्थ यात्रा आदि तो किए जा सकते हैं लेकिन किसी भी तरह के मांगलिक कार्य करना शुभ नहीं माना जाता है।  

विज्ञापन


मीन संक्रांति पर राशि के अनुसार करें दान

  • मेष राशि के स्वामी मंगल होते हैं, इसलिए मेष राशि वालों को मीन संक्रांति के दिन तिल,गेहूं, गुड़ और मसूर की दाल दान करने से पुण्य मिलेगा।  
  • विज्ञापन
  • वृषभ राशि के स्वामी शुक्र होते हैं, इसलिए वृषभ राशि वाले व्यक्ति मीन संक्रांति के दिन दूध, दही,गरीबों को आटा और रुपए दान करें। इससे सुख समृद्धि बढ़ेगी।  
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मिथुन राशि का स्वामी बुध होता है,अतः इस राशि के जातकों को इस दिन सुबह स्नान करने के बाद गरीबों को तिल के लड्डू, साबुत मूंग, खिचड़ी, मूंगफली, हरे कपड़े आदि दान करना शुभ रहेगा।
  • कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा होते हैं, इन राशि के लोगों को इस दिन चावल की खीर, सफ़ेद तिल के लड्डू,मावा से बनी हुई मिठाईयां आदि का दान करना शुभ रहेगा।
  • सिंह राशि के स्वामी सूर्य है। इस राशि वाले लोगों को मीन संक्रांति के अवसर पर लाल कपड़ा,गेहूं,गुड़ और मसूर की दाल,तांबे के बर्तन आदि दान करना फलदाई है।
  • कन्या राशि के स्वामी बुध होते हैं, कन्या राशि के जातक इस दिन मूंग-चावल की खिचड़ी,हरी सब्जियां और अन्न दान करें, माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।  
  • तुला राशि के स्वामी शुक्र होते हैं, तुला राशि वाले लोगों को इस दिन चीनी,बूरा,चावल,दूध-दही,सफेद या गुलाबी रंग के कपड़े का दान करना विशेष फलदाई है।
  • वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल होते हैं, इस राशि के जातक मीन संक्रांति के दिन मसूर की दाल,अन्न,धन आदि का दान करें, इससे पुण्य की प्राप्ति होगी।
  • धनु राशि के स्वामी गुरु होते हैं, इसलिए इस राशि के लोगों को इस दिन हल्दी,बेसन के लड्डू,पपीता और पीले चन्दन का दान करना शुभ रहेगा।
  • मकर राशि के स्वामी शनि होते हैं, मकर राशि के जातक इस दिन सरसों का तेल और काला तिल,काला कपड़ा व लोहे का दान करें।
  • कुंभ राशि के स्वामी शनि ही होते हैं, इस राशि वालों को इस दिन सरसों का तेल,वस्त्र, काला छाता और उड़द की दाल का दान देना अच्छा रहेगा।  
  • मीन राशि के स्वामी बृहस्पति होते हैं, इस दिन पीले वस्त्र,पीला चन्दन व धार्मिक पुस्तक इन राशि वाले जातकों को दान में देना चाहिए।

Kharmas 2024: 14 मार्च से शुरू होगा खरमास, 13 अप्रैल तक नहीं हो सकेंगे मांगलिक कार्य

 

Holi 2024: होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण, क्या भारत पर होगा इसका प्रभाव, जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed