फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Kharmas 2024 Will Start From 14th March Sun Transit In Pisces Auspicious Things Should Not Do During Kharmas

Kharmas 2024: 14 मार्च से शुरू होगा खरमास, 13 अप्रैल तक नहीं हो सकेंगे मांगलिक कार्य

Wed, 13 Mar 2024 12:13 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 13 Mar 2024 12:13 PM IST
सार

साल में दो बार खरमास लगता है। एक बार सूर्य जब धनु राशि में प्रवेश करते हैं और दूसरा जब सूर्य मीन राशि में प्रवेश करते हैं।

विज्ञापन
Kharmas 2024 Will Start From 14th March Sun Transit In Pisces Auspicious Things Should Not Do During Kharmas
Kharmas 2024: सूर्य 14 मार्च से लेकर 13 अप्रैल तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। सूर्य के मीन राशि में गोचर करने से खरमास शुरू हो जाएगा।

विस्तार

Kharmas 2024: 14 मार्च, गुरुवार को मीन संक्रांति है। इस दिन सूर्य मीन राशि में परिवर्तन होंगे। सूर्य 14 मार्च से लेकर 13 अप्रैल तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। सूर्य के मीन राशि में गोचर करने से खरमास शुरू हो जाएगा। यह खरमास एक महीने तक रहेगा। शास्त्रों में खरमास के शुरू होने पर शुभ और मांगलिक आयोजन जैसे विवाह, सगाई, गृहप्रवेश, मुंडन और जनेऊ जैसे मांगलिक और धार्मिक संस्कार नहीं होते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य हर एक माह में अपनी राशि बदलते हैं। इस तरह से सूर्य एक साल में कुल 12 बार राशियां बदलते हैं। सूर्य जब गुरु ग्रह की राशि धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं तब इस खरमास कहा जाता है। खर का अर्थ होता है दुषित और मास का मतलब महीना। यानी खरमास के दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं करते हैं। 

विज्ञापन


पंचांग के अनुसार भगवान सूर्य कुंभ राशि से निकलकर 14 मार्च को रात 12:24 बजे मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही खरमास की शुरुआत हो जाएगी। सूर्यदेव मीन राशि में 13 अप्रैल रात 9:03 बजे तक रहेंगे और इसके बाद वह मेष राशि में प्रवेश करेंगे और इसके साथ ही खरमास का समापन हो जाएगा। इस अवधि में धार्मिक कार्य यानी पूजा-पाठ और हवन तो किए जा सकते हैं लेकिन किसी भी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


साल में दो बार लगता है खरमास
धनु और मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। सूर्यदेव के धनु और मीन राशि में गोचर करने के दौरान खरमास लगता है। वहीं,इस दौरान सूर्य के संपर्क में आने से देवगुरु बृहस्पति का शुभ प्रभाव कम हो जाता है। साल में दो बार खरमास लगता है। एक बार सूर्य जब धनु राशि में प्रवेश करते हैं और दूसरा जब सूर्य मीन राशि में प्रवेश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Holi 2024: होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण, क्या भारत पर होगा इसका प्रभाव, जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त


शुभ कार्य होते हैं वर्जित
किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत में गणेशजी,शिवजी,विष्णुजी,देवी दुर्गा और सूर्य की पूजा की जाती है। सूर्य एकमात्र प्रत्यक्ष देवता और पंचदेवों में से एक हैं। जब खरमास में सूर्य अपने गुरु की सेवा में होते हैं तो इस ग्रह की शक्ति कम हो जाती है। साथ ही सूर्य की वजह से गुरु ग्रह का बल भी कम होता है। इसके कारण शुभ कार्यों पर सूर्य का प्रभाव कम हो जाता है। इन दोनों ग्रहों की कमजोर स्थिति की वजह से मांगलिक कर्म न करने की सलाह दी जाती है। विवाह के समय सूर्य और गुरु ग्रह अच्छी स्थिति में होते हैं तो विवाह सफल होने की संभावनाएं काफी अधिक रहती हैं।

Holi 2024: इस साल कब है होली? जानिए होलिका दहन का मुहूर्त और पूजा विधि

इस महीने क्या करें
शास्त्रों में उल्लेख है कि इस माह में दान करने से तीर्थ स्न्नान जितना पुण्य फल मिलता है।इस माह निष्काम भाव से ईश्वर के नजदीक आने के लिए जो व्रत आदि किए जाते हैं,उनका अक्षय फल मिलता है और व्रत करने वाले के सभी पाप समाप्त हो जाते हैं।इस दौरान जरूरतमंद लोगों को,गरीबों,ब्राह्मणों की सेवा करने का बहुत महत्व है। खरमास में दान के साथ ही श्राद्ध और मंत्र जाप करना भी बहुत लाभकारी माना गया है। पूजा-पाठ के साथ ही जरूरतमंद लोगों को धन,अनाज,कपड़े,जूते-चप्पल का दान जरूर करें।किसी गोशाला में,हरी घास और गायों की देखभाल के लिए अपने सामर्थ्य के अनुसार दान कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed