फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Mangal Gochar 2025 Mars Transit In Virgo Impact On Aries Zodiac Signs

Mangal Gochar 2025: 28 जुलाई को मंगल का गोचर, जानिए मेष राशि पर किस तरह पड़ेगा प्रभाव

Sat, 26 Jul 2025 03:54 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 26 Jul 2025 03:54 PM IST
सार

Mangal Gochar 2025: मेष राशि के जातकों के लिए मंगल पहले और आठवें भाव के स्वामी होते हैं। 28 जुलाई को ग्रहों के सेनापति माने जाने वाले मंगल मेष के जातकों के छठे भाव में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली का छठा भाव शत्रु, रोग और प्रतिस्पर्धा का कारक माना जाता है।

विज्ञापन
Mangal Gochar 2025 Mars Transit In Virgo Impact On Aries Zodiac Signs
mangal gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mangal Gochar 2025: 28 जुलाई 2025 को मंगल कन्या राशि में गोचर करने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को रक्त, साहस, भूमि, भवन, साहस, पराक्रम और युद्ध का कारक ग्रह माना जाता है। मंगलदेव कन्या राशि में गोचर करने के बाद 13 सितंबर 2025 को तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल के कन्या राशि में गोचर करने से देश-दुनिया समेत सभी 12 राशियों के जातकों पर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं मंगल के कन्या राशि में गोचर करने से मेष राशि वालों के ऊपर किसी तरह का असर देखने को मिलेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 

विज्ञापन


Hariyali Teej 2025: इन 3 राशियों पर है शनि की कड़ी नजर, हरियाली तीज पर जरूर करें ये उपाय
विज्ञापन


मेष राशि पर मंगल के गोचर का प्रभाव
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल पहले और आठवें भाव के स्वामी होते हैं। 28 जुलाई को ग्रहों के सेनापति माने जाने वाले मंगल मेष के जातकों के छठे भाव में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली का छठा भाव शत्रु, रोग और प्रतिस्पर्धा का कारक माना जाता है। मंगल का छठे भाव में होना बहुत ही अच्छा और अनुकूल माना जाता है। मंगल को अशुभ ग्रह माना जाता है और छठा भाव कुंडली का अच्छा भाव नहीं माना जाता है। ऐसे में अशुभ घर में अशुभ ग्रह का होना शत्रुहंता योग बनाता है। इस भाव में शत्रु का होना मंगल के प्रभाव के कारण आपको नुकसान नहीं पहुंचा सकता है। इस दौरान जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा दे रहे हैं उनको इसमें अच्छी सफला मिल सकती है। जिन लोगों का अगर कोर्ट-कचहरी में कोई वाद-विवाद चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Mangal Gochar 2025: 28 जुलाई को मंगल  का कन्या राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों की जेब पर पड़ेगा असर

Weekly Horoscope (28 July-03 August): सिंह समेत तीन राशियों को धनलाभ के योग, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

ज्योतिष में मंगल ग्रह का महत्व
-
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को एक क्रूर ग्रह माना जाता है। 
- मंगल ग्रह को सभी ग्रहों में सेनापति का दर्जा प्राप्त है। 
- मंगल ग्रह मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह होते हैं। 
- भूमिपुत्र मंगल मकर राशि में उच्च के होते हैं, जबकि कर्क राशि में नीच के होते हैं।
- मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं। 
- जिन जातकों की कुंडली मंगल शुभ स्थान पर और शुभ ग्रहों को प्रभाव में होते हैं ऐसा व्यक्ति बहुत ही निडर और साहसी होता है। 
- मंगल ग्रह के अशुभ स्थिति में होने पर जातक को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।
- कुंडली में मंगल दोष होने पर व्यक्ति का दांपत्य जीवन बहुत अच्छा नहीं माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed