Weekly Horoscope (28 July-03 August):नया सप्ताह एक नई ऊर्जा और नए अवसरों के साथ दस्तक देने जा रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार सोमवार, 28 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा यह सप्ताह ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के विशेष संयोग के कारण ज्योतिषीय दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Weekly Horoscope (28 July-03 August): सिंह समेत तीन राशियों को धनलाभ के योग, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Saptahik Rashifal 28 July से 03 August 2025: नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।
मेष राशि
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: ऊर्जा से भरपूर, साहसी, पहल करने वाला, कभी-कभी आवेगी।
साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी आपाधापी भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपके काम काफी भाग-दौड़ करने के बाद ही मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपनी वाणी और व्यवहार में बहुत ज्यादा विनम्रता बनाए रखनी होगी। इस दौरान दूसरों की बातों को तूल देने से बचें। विशेष रूप से नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर के साथ तर्क-वितर्क करने से बचने की आवश्यकता रहेगी। \
व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध की बजाय उत्तरार्ध ज्यादा शुभ रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में बिजनेस करने वाले लोगों की आय में निरंतरता बाधित हो सकती है। हालांकि उत्तरार्ध तक सभी चीजें पटरी पर आ जाएंगी। इस सप्ताह पैसों के लेनदेन में सावधानी अपेक्षित रहेगी। छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह कुछेक बड़े बदलाव का कारक बन सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपका मन पढ़ाई से थोड़ा उचट सकता है। इस दौरान आप लाख कोशिश करने के बाद भी एकाग्र मन से पढ़ाई नहीं कर पाएंगे।
रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। कठिन समय में साथी-संगी साथ खड़े रहेंगे। पारिवारिक सुख मध्यम रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के हर सदस्य को मिली उपलब्धि के कारण आपका मन हर्षित रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी बड़े बुज़ुर्ग की सेहत चिंता का विषय बन सकती है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें। मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।
वृषभ राशि
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: स्थिर, धैर्यवान, मेहनती, व्यावहारिक।
साप्ताहिक राशिफल
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको बीते कुछ समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान खोजने में सफलता मिल सकती है। यह सप्ताह करियर और कारोबार की दृष्टि से शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। पूरा हफ्ता व्यापारी वर्ग के लिए सुखमय रहेगा। बीते कुछ समय से चली आ रही व्यापारिक मंदी इस माह दूर हो जाएगी।
इस सप्ताह आप अपने कारोबार को विस्तार देने की दिशा में काम करेंगे। खास बात ये कि ऐसा करते समय आपको घर और बाहर दोनों जगह सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में छोटी-मोटी कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन वे शीघ्र ही दूर भी हो जाएंगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में थोड़ी व्यस्तता बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आस-पास की यात्रा का योग बन रहा है। इस दौरान किसी पुराने परिचित से मेल-मुलाकात होने की संभावना है।
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको पेट से संबंधित कष्ट हो सकते हैं। रिश्ते-नाते सामान्य बने रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जप करें।
मिथुन राशि
तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: बुद्धिमान, संवादकुशल, जिज्ञासु, बहुमुखी प्रतिभा वाले।
साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि के लिए कुछेक चीजों को यदि छोड़ दिया जाए तो पूरा सप्ताह सुख-सौभाग्य को लिए हुए है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आप अपने पराक्रम एवं उत्साह के बल पर किसी बड़े कार्य को सम्पन्न करेंगे। आपकी परफॉर्मेंस को देखकर बीते कुछ समय से नाराज चल रहा अधिकारी वर्ग प्रसन्न होगा।
कार्यक्षेत्र में आपकी धाक बढ़ेगी। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह सप्ताह लाभप्रद रहेगा। व्यवसाय में तीव्र प्रगति होगी, परंतु कामकाज की अधिकता के चलते शारीरिक एवं मानसिक थकान भी बनी रहेंगी। आर्थिक स्थिति की दृष्टि से इस सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए सौभाग्य को बढ़ाने वाला एवं लाभकारी साबित होगा। वहीं सप्ताह के मध्य में किसी कार्य में बड़ी धनराशि लगाने के कारण आपकी वित्तीय स्थिति प्रभावित हो सकती है।
हालांकि उत्तरार्ध तक एक बार सभी चीजें फिर से नियंत्रण में आ जाएंगी। इस सप्ताह छात्र वर्ग का मन तुलनात्मक दृष्टि से कुछ कम लगेगा। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। रिश्ते-नातों में मधुरता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना एवं रुद्राष्टक का पाठ करें।
कर्क राशि
तत्व: जल
स्वामी ग्रह: चंद्र
स्वभाव: भावुक, संवेदनशील, परिवारप्रिय, सुरक्षात्मक।
साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी राहत भरा रह सकता है। यदि आप बीते समय से किसी कार्य विशेष को लेकर परेशान चल रहे थे या फिर आपको कोई पारिवारिक चिंता परेशान किए हुए थी तो इस सप्ताह वह दूर हो जाएगी। सेहत सामान्य रहेगी। यदि पूर्व में आप किसी कारणवश स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से परेशान चले आ रहे थे, तो आपको इस सप्ताह उसमें राहत मिलती हुई नजर आएगी। करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह आपके पक्ष में रहने वाला है।
सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको कार्य की अधिकता के चलते थकान बनी रहेगी, लेकिन इस दौरान आप महत्वपूर्ण कार्य को निपटाने में कामयाब हो जाएंगे। अधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखने के कारण आपकी कई परेशानियां हल हो जाएंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अचानक कहीं से धन लाभ होने की संभावना बनेगी। सत्ता-सरकार से जुड़े मामले सुलझेंगे। बाजार में फंसा हुआ पैसा अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा।
व्यापारी वर्ग के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध अत्यधिक शुभ रहने वाला है। हालांकि उन्हें किसी भी योजना में निवेश करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेनी चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में धार्मिक-मांगलिक कार्यों के लिए धन व्यय होने की संभावना है। रिश्ते-नातों में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाकर शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।