फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangal Gochar 2025: 28 जुलाई को मंगल  का कन्या राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों की जेब पर पड़ेगा असर

Sat, 26 Jul 2025 02:30 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 26 Jul 2025 02:30 PM IST
सार

Mangal Ka Rashi Parivartan: 28 जुलाई 2025 को मंगल ग्रह कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है, जिससे कुछ राशियों के जीवन में चुनौतियां बढ़ सकती हैं। इस गोचर का स्वास्थ्य, संबंध और आर्थिक मामलों पर विशेष प्रभाव पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन
Mars Enters Virgo in 2025 Warning for These Zodiac Signs Possible Money Loss
Mangal Gochar - फोटो : adobe

Mangal Ka Gochar: वैदिक पंचांग के अनुसार, 28 जुलाई 2025 की रात मंगल ग्रह कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। मंगल को ज्योतिष शास्त्र में अग्नि तत्व का प्रतिनिधि और क्रूर ग्रह माना जाता है, जो साहस, ऊर्जा, जुझारूपन और संघर्ष का प्रतीक है। यह ग्रह जीवन में सक्रियता और पराक्रम लाता है, लेकिन इसकी कमजोर या अशुभ स्थिति व्यक्ति के स्वास्थ्य, संबंधों और वित्तीय स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। मंगल ग्रह की स्थिति व्यक्ति की कुंडली में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यदि मंगल कमजोर हो या अशुभ स्थिति में हो, तो इसके कारण कई प्रकार की परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे तनाव, पारिवारिक झगड़े, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और आर्थिक नुकसान।


Weekly Horoscope (28 July-03 August): सिंह समेत तीन राशियों को धनलाभ के योग, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
वहीं जब मंगल राशि परिवर्तन करता है, तो यह कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आता है कभी सकारात्मक तो कभी चुनौतीपूर्ण। 28 जुलाई को मंगल का कन्या राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है, क्योंकि कन्या राशि की स्वभाविक निष्ठा और कार्यक्षमता मंगल की उग्र ऊर्जा के साथ मेल खाती है, जिससे कई बार तनाव और संघर्ष बढ़ सकते हैं। ऐसे में यह जानना आवश्यक है कि इस गोचर का असर किन राशियों पर अधिक प्रभाव डालेगा और कौन-कौन से उपाय इस प्रभाव को कम कर सकते हैं। Kendra Yog 2025: 1 अगस्त से इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बन रहा है केंद्र योग

Mars Enters Virgo in 2025 Warning for These Zodiac Signs Possible Money Loss
जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की संभावना भी है। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मंगल का कन्या राशि में गोचर मिथुन राशि वालों के लिए परेशानी भरा समय लेकर आ सकता है। इस अवधि में अचानक अनपेक्षित खर्चे सामने आ सकते हैं, साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ने के योग हैं और जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की संभावना भी है। इस समय कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए क्योंकि यह निर्णय आपके लिए ठीक नहीं होगा। भूमि, भवन या वाहन से जुड़ा कोई विवाद या बड़ा मामला भी उत्पन्न हो सकता है। मंगल के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए मंगलवार को मसूर दाल और तांबे के बर्तन दान करना शुभ माना जाता है।

Mars Enters Virgo in 2025 Warning for These Zodiac Signs Possible Money Loss
मानसिक तनाव की अधिकता होगी और विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा। - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर अशुभ प्रभाव लेकर आएगा। मानसिक तनाव की अधिकता होगी और विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं जिससे रिश्तों में दूरी आ सकती है। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिससे बजट बिगड़ सकता है। संतान पक्ष से जुड़ी कोई चिंता भी सताएगी। इस समय शेयर बाजार या सट्टा जैसे जोखिम भरे कामों से दूर रहना उचित होगा। मंगल के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाना लाभकारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mars Enters Virgo in 2025 Warning for These Zodiac Signs Possible Money Loss
पारिवारिक माहौल में असंतोष और गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। - फोटो : amar ujala

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए मंगल का गोचर तनावपूर्ण स्थिति लेकर आ सकता है। इस दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा, क्योंकि अनजाने में आपके शब्द किसी करीबी को आहत कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल में असंतोष और गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक रूप से भी खर्चे बढ़ेंगे, जिससे बजट बिगड़ने की संभावना है। किसी पुराने लेन-देन को लेकर विवाद भी सामने आ सकता है। इस समय धैर्य और समझदारी से काम लेना बेहद जरूरी है। मंगल के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाना शुभ माना जाता है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed