{"_id":"68c14b69f701469e4c08bc66","slug":"mangal-gochar-2025-mars-transit-in-tula-know-impact-on-libra-zodiac-sign-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mars Transit 2025: 13 सितंबर को मंगलदेव करेंगे परिवर्तन, जानिए तुला राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Mars Transit 2025: 13 सितंबर को मंगलदेव करेंगे परिवर्तन, जानिए तुला राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव
Thu, 11 Sep 2025 04:06 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 11 Sep 2025 04:06 PM IST
सार
Mars Transit 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को भूमि,भाई, साहस, पराक्रम और शौर्य का कारक माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में मंगल अच्छा होता है वह स्वभाव से बहुत ही निडर और साहसी होता है।
विज्ञापन
मंगल के गोचर से तुला राशि पर प्रभाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Mangal Gochar 2025: ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस और पराक्रम का ग्रह माना जाता है। मंगल के प्रभाव में जमीन, युद्ध, सेना, सैनिक और आक्रमकता को देखा जाता है। मंगल के प्रभाव के कारण व्यक्ति तरह-तरह की परेशानियों का सामना करने में कभी पीछे नहीं हटता है। यह अपने लक्ष्यों को पाने के लिए बहुत ही अडिग रहता है। मंगल का गोचर करीब 45 दिनों के अंतराल पर होता है। 13 सितंबर 2025 को मंगल शुक्र राशि तुला में प्रवेश करेंगे जिससे देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को भूमि,भाई, साहस, पराक्रम और शौर्य का कारक माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में मंगल अच्छा होता है वह स्वभाव से बहुत ही निडर और साहसी होता है। ऐसे लोग विपरीत परिस्थितियों का सामना डटकर करते हैं। मंगल को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामितत्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च के और कर्क राशि राशि में नीच के होते हैं। आइए जानते हैं मंगल के तुला राशि में गोचर करने से तुला राशि पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा।
तुला राशि पर मंगल के गोचर का प्रभाव
भूमिपुत्र मंगल तुला राशि वालों के लिए दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं और 13 सितंबर को मंगल के गोचर करने से यह आपके पहले भाव में होंगे। ऐसे में आपके आत्मविश्वास, जोश और ऊर्जा में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपके प्रभावों में वृद्धि जिससे धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे। आय में इजाफा होने से आपके बैंक बैलेंस में भी इजाफा देखने को मिलेगा। इस दौरान लोगों का विश्वास आपके प्रति बढ़ेगा। करियर-कारोबार में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी। कुछ योजनाओं में बेहतरीन लाभ आपको देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशी के पल मिलेंगे और सेहत अच्छी रहेगी।
विज्ञापन
अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!