फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Rashiyan: 13 सितंबर से इन राशि वालों को करियर में मिलेंगे मनचाहे परिणाम, सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन

Thu, 04 Sep 2025 12:59 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 04 Sep 2025 12:59 PM IST
सार

Surya Nakshatra Parivartan 2025: ग्रहों के राजा सूर्य 13 सितंबर 2025 को दोपहर 3 बजकर 48 मिनट पर पूर्वाफाल्गुनी से अपनी यात्रा को विराम देते हुए उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। 
 

विज्ञापन
Surya Nakshatra Parivartan 2025 Date time and positive impact on zodiac signs
वर्तमान में सूर्य अपनी राशि यानी सिंह में विराजमान है। यहां रहते हुए वह जल्द नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। - फोटो : adobe stock

Surya Nakshatra Parivartan 2025: सूर्य एक राशि में लगभग 30 दिनों तक रहते है और उसके बाद ही राशि परिवर्तन करते हैं। हालांकि, इस दौरान वह नक्षत्र परिवर्तन करते रहते है, जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव 12 राशियों पर दिखाई देता है। वर्तमान में सूर्य अपनी राशि यानी सिंह में विराजमान है। यहां रहते हुए वह जल्द नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। बता दें, ग्रहों के राजा सूर्य 13 सितंबर 2025 को दोपहर 3 बजकर 48 मिनट पर पूर्वाफाल्गुनी से अपनी यात्रा को विराम देते हुए उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह स्वयं सूर्य देव है। ऐसे में सूर्य का अपने घर में रहते हुए अपने ही नक्षत्र में भी प्रवेश करना किसी दुर्लभ संयोग से कम नहीं है। ऐसे में किन राशियों को इस संयोग से कार्यों में मनचाहा लाभ मिल सकता है, आइए जानते हैं।



Lucky Rashiyan: शनि-बुध की युति से मेष सहित इन दो राशि वालों की चमकेगी किस्मत, मान-सम्मान की होगी प्राप्ति

Surya Nakshatra Parivartan 2025 Date time and positive impact on zodiac signs
नौकरीपेशा जातकों के लिए प्रमोशन के अच्छे अवसर बन रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए कल्याणकारी रहेगा। अटके काम पूरे होंगे, जिससे तनाव में कमी आएगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह समय और भी खास रहेगा। आपको नई जिम्मेदारीयां मिलने से वेतन और पद दोनों की प्राप्त होगी।
 

सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मनचाहा ट्रांसफर मिलेगा। इस दौरान मेष राशि के लोग राजनीति और सामाजिक स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। हालांकि, अगर आप प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अच्छा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए प्रमोशन के अच्छे अवसर बन रहे हैं।

Surya Nakshatra Parivartan 2025 Date time and positive impact on zodiac signs
कर्क राशि वालों को करियर में मनचाहे बदलाव नजर आएंगे। अगर आप बैंक, फील्ड या सेल्स के क्षेत्र में काम करते हैं, तो आपका संवाद लोगों से बेहतर होगा। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को करियर में मनचाहे बदलाव नजर आएंगे। अगर आप बैंक, फील्ड या सेल्स के क्षेत्र में काम करते हैं, तो आपका संवाद लोगों से बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और कर्ज से भी राहत आपको मिलती दिख रही है।
Saptahik Rashifal (08 - 14 September): 5 राशियों को लाभ देगा सितंबर का दूसरा सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

इसके अलावा व्यापार में धन संबंधी मामलों में भी राहत मिलेगी। इस दौरान किसी बात को लेकर अगर मन परेशान होगा, तो जीवनसाथी का संपूर्ण साथ मिलेगा और आपका वैवाहिक जीवन भी बेहतर होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय प्रमोशन और इंक्रीमेंट का होगा, इसलिए आपको अपनी मन की बात रखने का मौका मिलने वाला है। मानसिक रूप से भी स्थिरता महसूस करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Nakshatra Parivartan 2025 Date time and positive impact on zodiac signs
समाज में आपका प्रभाव बढ़ने से नए लोगों से मुलाकर होगी। विदेश यात्रा का सपना पूरी हो सकता है। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि के लिए यह समय सबसे खास रहने वाला है। सूर्य के प्रभाव से आपका प्रेम जीवन का रिश्ता मधुर होगा। व्यापार के कर्ज से राहत मिलेगी और आप मानसिक रूप से भी स्थिरता महसूस करेंगे।  आत्मविश्वास बढ़ने से लोगों को सामने अपनी बात रखने में सफल होंगे।

समाज में आपका प्रभाव बढ़ने से नए लोगों से मुलाकात होगी। विदेश यात्रा का सपना पूरी हो सकता है। आप अच्छे खान-पान में कुछ नई चीजों की भी खरीदारी कर सकते हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। व्यापारियों को इस समय अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।
 

Mangal Gochar 2025: मंगलदेव करेंगे तुला राशि में गोचर, जानिए मेष राशि पर प्रभाव





 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed