फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope 20 October: मेष, मिथुन और कुंभ राशि वालों को शुभ समाचार मिलने के संकेत, वृश्चिक के बढ़ेंगे खर्चे

Thu, 20 Oct 2022 07:36 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 20 Oct 2022 07:36 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने परिजनों की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आपको लंबित पड़े हुए मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा और किसी कानूनी मामले में नियमों का पूरा पालन करें,नहीं तो आपको उसके लिए कोई दंड भी मिल सकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी,जिससे आपको अच्छा लाभ भी मिल सकता है। जीवनसाथी के लिए आप व्यवसाय की शुरुआत करा सकते हैं। आपकी कोई पिछली की गई गलती आपके लिए समस्या बन सकती है,इसलिए आपको उससे सबक लेना होगा।
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से बचना होगा,नहीं तो वह गलत हो सकता है। घर परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे और आप छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आपका कोई मित्र आपसे पुराने गिले-शिकवे दूर करने आ सकता है,जिससे आपको बातचीत करके समाप्त करना होगा। भावनात्मक मामलों में आप धैर्य बनाए रखें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी किसी नये वाहन को खरीदने की इच्छा भी पूरी होगी। आप अपने करीबियों पर पूरा ध्यान देंगे और उनकी मदद से किसी समस्या का भी समाधान कर सकते हैं। आपका कोई जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपको समस्या दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग भी अपनी साख चारों ओर फैलाएंगे और कुछ नई जिम्मेदारियां मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे और उन्हें खुशी-खुशी निभाएंगे, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती हैं। जीवनसाथी आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेंगी। माता-पिता से आप किसी बात पर ना उलझें नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप लोगों से तालमेल बनाकर किसी काम को पूरा कर सकते हैं। आप कार्यक्षेत्र में चर्चा में रहेंगे,क्योंकि आपको कोई अच्छा पद मिल सकता है। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने पारिवारिक सदस्यों से ही मदद लेकर उन मामलों को निपटाना होगा और कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा,लेकिन अधिकारी आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंप सकते हैं जिसे आप समय रहते पूरा करेंगे। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन से कोई मुलाकात करने का मौका मिलेगा। रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखें,तभी आप आगे बढ़ सकेंगे। पारिवारिक संस्कारों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed