{"_id":"69aed1b30a20682573006add","slug":"guru-margi-2026-on-11-march-in-gemini-impact-on-capricornus-aquarius-pisces-know-details-2026-03-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Guru Margi 2026: गुरु होंगे मार्गी, जानिए् मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर किस तरह पड़ेगा प्रभााव","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Guru Margi 2026: गुरु होंगे मार्गी, जानिए् मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर किस तरह पड़ेगा प्रभााव
Tue, 10 Mar 2026 12:14 PM IST
Vinod Shukla
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Vinod Shukla
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:14 PM IST
सार
Guru Margi 2026: 11 मार्च को गुरु मिथुन राशि में रहते हुए मार्गी हो रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव।
विज्ञापन
Guru Margi 2026
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Guru Margi 2026: धनु और मीन राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति अब 11 मार्च से मिथुन राशि में मार्गी होने वाले हैं। गुरु का मार्गी होना बहुत ही शुभ और सकारात्मक साबित होता है। गुरु मिथुन राशि में 02 जून तक रहेंगे फिर इसके बाद अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर कर जाएंगे। ज्योतिष में गुरु ग्रह को धन, सुख, सुविधा और धन और विवाह आदि कारक ग्रह माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में गुरु शुभ स्थिति में होते हैं उनको कई तरह के सुखों की प्राप्ति उनको पूरे जीवन में होती है। गुरु के शुभ होने से व्यक्ति के मान-सम्मान और धन दौलत में इजाफा होता है। गुरु के मार्गी होने का प्रभाव सभी राशियों के ऊपर देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं। मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर गुरु के मार्गी होने का किस तरह का प्रभाव पड़ेगा जानते हैं।
मकर राशि
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी ग्रह होते हैं। 11 मार्च को गुरु का मार्गी होना आपके छठे भाव में होगा। इससे आपको कर्जों से मुक्ति मिलेगा। आपके कार्यक्षेत्र में काम करने वाले शत्रु पराजित होंगे। जो लोग किसी तरह के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में है उनको इसमें सफलता मिल सकती है। लेकिन आपके अपने खान-पान के प्रति सावधान रहना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

Chandra Grahan Dosh: कुंडली में चंद्र ग्रहण दोष है तो करें लाल किताब के ये 5 असरदार उपाय
कुंभ राशि
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होते हैं। जो अब मार्गी होने से यह आपके पंचम भाव में होंगे। गुरु का पंचम भाव में होना कई तरह की शुभ संकेत और लाभ देने वाला साबित हो सकता है। करियर के क्षेत्र में आपको नई नौकरी के नए तरह के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। वहीं प्रेम संबंधों में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। संतान पक्ष की तरफ आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

मीन राशि
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति पहले और दशम भाव के स्वामी हैं और अब 11 मार्च को देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी होंगे जिससे यह आपके चौथे भाव में होगा। ऐसे में यह आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। भूमि, जमीन और वाहन का सुख मिलेगा। पारिवारिक सुख-सुविधाओं में धन खर्च करने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपको विवादों से निपटारा आपके पक्ष में रहेगा।