Gajkesari Rajyog 2025: गुरु-चंद्र की युति से बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन राशि वालों की पलट सकती है किस्मत
Gajkesari Rajyog 2025: 22 जुलाई को चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर से देवगुरु बृहस्पति पहले से ही विराजमान हैं। गजकेसरी राजयोग के कारण कुछ राशि वालों की किस्मत में बदलाव आएगा।
विस्तार
Gajkesari Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर का विशेष प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातक पर पड़ता है। ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक से दूसरी राशि में परिवर्तन करते रहते हैं जिसके कारण समय-समय पर राजयोग का निर्माण होता है। आपको बता दें 22 जुलाई को चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति की युति होगी जिससे गजकेसरी राजयोग बनेगा। 22 जुलाई को चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर से देवगुरु बृहस्पति पहले से ही विराजमान हैं। गजकेसरी राजयोग के कारण कुछ राशि वालों की किस्मत में बदलाव आएगा। करियर-कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बनते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आने वाले दिन कुछ दिन बहुत अच्छे से बीतेंगे। लाभ के अच्छे और भरपूर मौके मिलेंगे। गजकेसरी राजयोग बनने से आपकी एक अच्छी शुरुआत हो सकती है। यह राजयोग आपकी कुंडली के कर्म भाव यानी दशम में बनने जा रहा है। इससे बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में उनको सफलता मिलने के योग हैं और जो अविवाहित हैं उनको विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।
Horoscope: शुक्र करेंगे मिथुन में प्रवेश, जानें किन राशि वालों को मिलेगा लाभ और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए गजकेसरी राजयोग बहुत ही शुभ और सकारात्मक साबित होगा। यह राजयोग आपकी कुंडली के लग्न भाव में बनने जा रहा है जिससे आपके व्यक्तित्व में सुधार देखने को मिलेगा। लाभ के मौको में सुधार देखने को मिलेगा। कार्यकुशलता में बढ़ोतरी होगी। जो लोग शादीशुदा है उनके लिए चंद्रमा और गुरु का मिथुन राशि में युति शानदार रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी।
Rahu Ketu Transit 2025: 20 जुलाई को राहु-केतु करेंगे गोचर, इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए गजकेसरी राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। यह राजयोग आपके धन और वाणी के स्थान पर बनेगा जिससे आपको अच्छा धन लाभ और आकस्मिक धन लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के कुछ अच्छे अवसर बन सकते हैं। जो लोग व्यापार से संबंधित है उनको इस क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियां और शांति बनी रहेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.