फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu Ketu Transit 2025: 20 जुलाई को राहु-केतु करेंगे ये बड़ा परिवर्तन, इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Thu, 17 Jul 2025 02:36 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 17 Jul 2025 02:36 PM IST
सार

Rahu Ketu Transit 2025: ज्योतिष शास्त्र में राहु-केतु को छाया ग्रह माना जाता है। आमतौर पर ये दोनों ही अपने अशुभ प्रभाव के लिए जाने जाते हैं। कुंडली में इनका स्थान व्यक्ति के काम, करियर, नौकरी और रिश्तों पर असर डालता है। 

विज्ञापन
Rahu and Ketu Transit 2025 in july know impact on zodiac sign and personal life
Rahu and Ketu Transit 2025 - फोटो : adobe stock

Rahu and Ketu Transit 2025: ज्योतिषियों के मुताबिक केतु 20 जुलाई 2025 को नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। वह पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में अपना स्थान लेंगे। दूसरी ओर राहु भी इसी दिन पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में राहु-केतु को छाया ग्रह माना जाता है। आमतौर पर ये दोनों ही अपने अशुभ प्रभाव के लिए जाने जाते हैं।



कुंडली में इनका स्थान व्यक्ति के काम, करियर, नौकरी और रिश्तों पर असर डालता है। चूंकि राहु जातक की बुद्धि को प्रभावित करता है, इसलिए भ्रम की स्थिति पैदा होती है। वहीं केतु बिना सोचे-समझे कार्य करने को मजबूर करता है, जिससे समस्याएं खड़ी होती हैं।

हालांकि इनका गोचर एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना रही है। इसका सीधा असर 12 राशियों पर दिखाई पड़ता है। परंतु कुछ राशि वालों को अच्छे परिणाम भी प्राप्त होते हैं। ऐसे में यह गोचर किन राशि वालों के लिए कल्याणकारी हो सकता है, आइए जानते हैं।

Rahu and Ketu Transit 2025 in july know impact on zodiac sign and personal life
कार्यक्षेत्र में लोग आपके व्यक्तित्व और विचारों से प्रभावित होंगे। परिवार अथवा मित्रों के साथ पिकनिक-पार्टी करने का अवसर प्राप्त होगा। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि 
तत्व: पृथ्वी  
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: विश्लेषणात्मक, व्यवस्थित, मेहनती, तार्किक।


राहु-केतु के गोचर से कन्या राशि वालों की समस्याएं कम हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। इस दौरान नौकरी या व्यापार में आपको अच्छे मौके मिलेंगे। कन्या राशि के जो लोग व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं, उन्हें नया रास्ता मिल सकता है। धन लाभ होने पर आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन का है। आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास को भी मजबूत कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में लोग आपके व्यक्तित्व और विचारों से प्रभावित होंगे। परिवार अथवा मित्रों के साथ पिकनिक-पार्टी करने का अवसर प्राप्त होगा। 

Rahu and Ketu Transit 2025 in july know impact on zodiac sign and personal life
कार्यक्षेत्र में प्रगति और नेतृत्व के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। करियर-कारोबार में मनचाही सफलता मिलने से आपके भीतर एक अलग ऊर्जा पैदा होगी। - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि 
तत्व: वायु 
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: सौम्य, न्यायप्रिय, सामाजिक, संतुलित।


राहु-केतु के गोचर से आपकी प्रतिष्ठा और पहचान में वृद्धि होगी। समाज में अच्छी छवि का निर्माण होने पर सामाजिक स्तर पर लाभ मिलेगा। सेहत में सुधार होगा। रिश्ते पहले से बेहतर होंगे, इसलिए मन प्रसन्न रहेगा। विदेश से जुड़े काम सफल होंगे और व्यापार के नए अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति और नेतृत्व के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। करियर-कारोबार में मनचाही सफलता मिलने से आपके भीतर एक अलग ऊर्जा पैदा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahu and Ketu Transit 2025 in july know impact on zodiac sign and personal life
व्यक्तिगत जीवन में भी रिश्तों की पुरानी कड़वाहट दूर हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि 
तत्व: पृथ्वी  
स्वामी ग्रह: शनि
स्वभाव: मेहनती, धैर्यशील, अनुशासित, लक्ष्यपरक।


यह समय मकर राशि वालों की कला में निखार लेकर आएगा। राहु-केतु के गोचर से संवाद, सोच और संपर्क से जुड़ी गतिविधियों से लाभ होने के योग बनेंगे। घर का माहौल भी शांतिपूर्ण और सहयोगी रहेगा। विवाह के लिए अच्छा प्रस्ताव मिलेगा। सामाजिक रूप से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यक्तिगत जीवन में भी रिश्तों की पुरानी कड़वाहट दूर हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। सामाजिक दायरे में विस्तार हो सकता है। निवेश करना शानदार विचार है। अगर आप संगीत, नृत्य, या लेखन में रुचि रखते हैं, तो आपको इनसे जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।



Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर महालक्ष्मी राजयोग का संयोग, इन राशि वालों की धन-दौलत में होगी वृद्धि
Surya Gochar 2025: सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed