{"_id":"683c0ee51896f06fd00a668b","slug":"aaj-ka-vrishchik-rashifal-2-june-2025-today-scorpio-horoscope-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि वालों के लिए उलझनों भरा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि वालों के लिए उलझनों भरा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
Mon, 02 Jun 2025 04:58 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 02 Jun 2025 04:58 AM IST
सार
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कोई पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पूजा पाठ में आपका खूब मन लगेगा। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
वृश्चिक राशि
विज्ञापन
वृश्चिक राशि के लोग रहस्यमयी, शक्तिशाली और गहरे विचारों वाले होते हैं। ये स्वभाव से जुनूनी होते हैं और जो भी काम करते हैं, उसमें पूरी तरह समर्पित हो जाते हैं। ये गुप्त बातें रखने में माहिर होते हैं और इनकी भावनाएँ गहरी होती हैं। ये अपने दोस्तों और रिश्तों के प्रति वफादार होते हैं, लेकिन अगर कोई इन्हें धोखा दे तो ये उसे माफ नहीं करते। ये कभी-कभी अत्यधिक गुस्सैल और प्रतिशोधी भी हो सकते हैं। जासूसी, रिसर्च, सर्जरी और मनोविज्ञान जैसे क्षेत्रों में ये बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।]
ज्योतिष के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
तो, ना, नी, नू, ने, नो
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आपके मन में यदि किसी बात को लेकर संशय बना हुआ है, तो आप उसमें बिल्कुल आगे ना बढ़ें। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में कोई गड़बड़ी भी कर सकते हैं। आपके बॉस से आपके रिश्ते में थोड़ी कड़वाहट रहेगी। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। किसी शारीरिक समस्या को आप छोटा ना समझे।
विज्ञापन
शुभ रंग: गहरा लाल
उपाय
- किसी गरीब को भोजन दें।
- घर में दीप जलाएं और मां दुर्गा की पूजा करें।
- वृश्चिक राशि के लोग दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें।
- महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र, और रामनाम का जाप भी इनके लिए लाभकारी साबित होता है।
विज्ञापन
June 2025 Festivals: गुप्त नवरात्रि से लेकर रथ यात्रा तक, जानें जून माह के प्रमुख त्योहारों की तिथि
June Grah Gochar: जून में सूर्य, मंगल समेत चार ग्रह बदलेंगे चाल, इन राशियों को मिल सकती है बड़ी चुनौतियां
June Monthly Horoscope: पढ़ें जून का मासिक राशिफल, शनि की ढैया और मंगल-शुक्र परिवर्तन के बीच कैसा बीतेगा माह
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।