फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj ka vrishchik rashifal 12 September 2026 today scorpio horoscope in hindi

आज का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को जीवनसाथी के साथ घूमने का मौका मिल सकता है, पढ़ें 12 सितंबर का राशिफल

Sat, 12 Sep 2026 05:08 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 12 Sep 2026 05:08 AM IST
सार

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कई अच्छी खबरें लेकर आ सकता है। लंबे समय से घर, जमीन या किसी व्यावसायिक संपत्ति को खरीदने की जो योजना बना रहे थे, उसमें आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन
Aaj ka vrishchik rashifal 12 September 2026 today scorpio horoscope in hindi
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। इस राशि के लोग मजबूत इच्छाशक्ति वाले, गंभीर स्वभाव के और अपने लक्ष्य के प्रति अत्यंत समर्पित होते हैं। एक बार जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देते हैं। ये अपने मन की बातें आसानी से किसी से साझा नहीं करते, जिसके कारण इनका व्यक्तित्व रहस्यमय माना जाता है। भावनात्मक रूप से ये काफी सशक्त होते हैं और कठिन परिस्थितियों में भी खुद को संभालने की क्षमता रखते हैं। अपनी निजी जिंदगी को ये सीमित दायरे में ही रखते हैं। इस राशि के जातकों के लिए लाल मसूर या तांबे से जुड़ी वस्तुओं का दान शुभ फल देने वाला माना गया है। आज का राशिफल

विज्ञापन


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)वृ
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कई अच्छी खबरें लेकर आ सकता है। लंबे समय से घर, जमीन या किसी व्यावसायिक संपत्ति को खरीदने की जो योजना बना रहे थे, उसमें आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। संपत्ति से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण सौदा आपके पक्ष में जाता हुआ दिखाई दे सकता है। संतान के करियर से जुड़ी अच्छी खबर भी मिल सकती है। बच्चे को अच्छी नौकरी मिलने से घर में खुशी का माहौल बनेगा और परिवार के साथ जश्न मनाने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य के मोर्चे पर भी राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


लंबे समय से परेशान कर रही किसी समस्या में सुधार महसूस कर सकते हैं। काम से लौटने के बाद आज अपनी पसंद की गतिविधि के लिए समय निकाल पाएंगे, जिससे मन को सुकून मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है और साथ बिताया समय रिश्ते को मजबूत करेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य बिंदु:

  • प्रॉपर्टी खरीदने की योजना आगे बढ़ेगी
  • संतान से मिल सकती है अच्छी खबर
  • स्वास्थ्य में राहत के संकेत
  • जीवनसाथी के साथ घूमने का मौका
  • विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है


साप्ताहिक राशिफल: सितंबर के तीसरे सप्ताह में इन 4 राशियों को मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें 12 राशियों का हाल

सितंबर 2026 का मासिक राशिफल: बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा माह?
सितंबर में जन्मे लोगों में होती है ये 7 खूबियां, हर क्षेत्र में बनाते हैं पहचान
वृश्चिक राशि वाले किसी काम में लापरवाही करने से बचें, पढ़ें सितंबर का मासिक राशिफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed