{"_id":"67f632fbee1188f6e70fa3c5","slug":"aaj-ka-singh-rashifal-10-april-2025-today-leo-horoscope-in-hindi-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Singh Rashifal: आज का सिंह राशिफल, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Singh Rashifal: आज का सिंह राशिफल, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
Thu, 10 Apr 2025 04:13 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Thu, 10 Apr 2025 04:13 AM IST
सार
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपके बॉस आपके कामों की आपकी प्रशंसा करेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सिंह राशि
विज्ञापन
सिंह राशि के लोग आत्मविश्वासी, करिश्माई और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं। ये स्वभाव से महत्वाकांक्षी होते हैं और हमेशा सुर्खियों में रहना पसंद करते हैं। इनका स्वभाव राजसी होता है और ये अपने विचारों पर अडिग रहते हैं। ये दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता रखते हैं और अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता प्राप्त करते हैं। हालाँकि, कभी-कभी ये घमंडी और ध्यान आकर्षित करने वाले बन सकते हैं। ये लोगों का ध्यान आकर्षित करने और प्रशंसा पाने की इच्छा रखते हैं। राजनीति, अभिनय, मैनेजमेंट और प्रशासन में ये लोग बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
मा, मी, मू, में, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपके बॉस आपके कामों की आपकी प्रशंसा करेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने के प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसे आप लंबा ना खींचे। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा।
विज्ञापन
उपाय:
- मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें तिल और गुड़ चढ़ाएं।
- घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
- किसी जरूरतमंद को कपड़े या राशन दान करें।
- इस दौरान 'ऊँ सूर्याय नमः', 'ॐ भास्कराय नमः', 'ॐ आदित्याय नमः', 'ॐ भानवे नमः', 'ॐ दिवाकराय नमः' जैसे मंत्रों का जाप करना चाहिए।
विज्ञापन
Rahu Gochar 2025: साल 2025 में राहु का राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव?
Ketu Gochar: साल 2025 में केतु बदलेंगे चाल और करेंगे बड़ा राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव
Yearly Horoscope 2025: नए साल 2025 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नववर्ष
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
