फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 25 August 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Aaj Ka Rashifal 25 August: सिंह, कन्या और कुंभ राशि वालों की आय में हो सकता है इजाफा, जानें आज का राशिफल

Mon, 25 Aug 2025 06:58 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 25 Aug 2025 06:58 AM IST
सार

25 August Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 25 अगस्त 2025 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 25 August 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल- 25 अगस्त का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Aaj Ka Rashifal 25 August 2025: आज नए सप्ताह का पहला दिन है, आज के दिन चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा, फिर इसके बाद कन्या राशि गोचर करेंगे। आज के दिन अनफा योग का शुभ संयोग भी बन रहा है। इसके अलावा 25 अगस्त 2025 को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के संयोग में सिद्ध योग और गजकेसरी योग का निर्माण भी हो रहा है, ऐसे में आज के दिन सिंह, कन्या, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए दिन बहुत ही शुभ साबित होगा। ऐसे में आज के दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल

विज्ञापन


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं

विज्ञापन

मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको काम को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी और आपके पिताजी भी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं, जिसमें आप ढील बिल्कुल ना दें। आप अपने बॉस की बातों को नजरअंदाज ना करें और आपको काम को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे, जिसे आप अपने बिजनेस में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आपकी नेतृत्व क्षमता भी बढ़ेगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको पुराने शेयरों से अच्छा लाभ मिलेगा। आपको कोई रोग लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उससे भी काफी हद तक राहत मिलेगी। आपके घर किसी अतिथि के आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपनी शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आपको कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा। आपको किसी कार्यक्षेत्र में यदि कोई भी वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसे आप अपने विचारों से सामान्य बनाने की कोशिश करें।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा, इससे आपके बेवजह के वाद-विवाद खड़े हो सकते हैं। आप बाहर की खाने पीने से बचें,नहीं तो उससे आपको पेट में इन्फेक्शन आदि होने की संभावना है। आपको कोई सहयोगी आज आपको धोखा दे सकता है, जिससे आपका मन काफी परेशान रहेगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से सामान्य रहने वाला है। आपको अपने बॉस से काम को लेकर शाबाशी मिल सकती है जिससे आपको खुशी होगी। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप अपने भाई-बहनों से किसी बात को लेकर बातचीत करेंगे, जिससे आप दोनों के बीच चल रही अनबन भी दूर होगी। आप किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आज आपके मन सम्मान में वृद्धि होगी। बिजनेस में आप काम को लेकर जल्दबाजी को दिखाएंगे, लेकिन यह आपके लिए बेहतर रहेगी और आप अपनी इनकम को भी बढ़ाने के तरीके पर पूरा ध्यान देंगे। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से थोड़ा सावधान रखना होगा।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन आप जरूरतों के कामों पर पूरा ध्यान दें। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आप अपने धन से संबंधित मामलों को मिल बैठकर निपटाने की कोशिश करें। आपकी तरक्की के नए नए मार्ग खुलेंगे, जो आपको खुशी देंगे और मित्र भी आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकते हैं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल

आज के दिन आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। किसी नए घर आदि का सपना पूरा होगा। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको कोई मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको बड़ों की बातों पर ध्यान देना होगा, यदि आपने इग्नोर किया, तो वह बाद में आपके लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं। आपको जीवनसाथी से चल रही अनबन को दूर करना होगा। आपके जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम लेने के लिए रहेगा। आपका संपत्ति को लेकर विवाद सुलझेगा, जो आपको खुशी देगा। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देगी। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। आप अपने जीवनसाथी से कोई भी बात सोच समझकर बोले। किसी परीक्षा के परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको एक साथ काफी काम हाथ लग सकते हैं, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे।

Shukra Gochar: 21 अगस्त को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र, मेष से मीन तक किसे मिलेगा प्रेम और किसे धनलाभ

धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: आसमानी

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है। उन्हें किसी सरकारी कोर्स में दाखिला मिल सकता है। आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे, लेकिन आपको अपने पेट का भी खास ख्याल रखना होगा। किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।

मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आज आप कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड न रहें और अपने रहन सहन के स्तर में सुधार लाएंगे। आपका कोई पुराना साथी आपके जीवन में वापस आ सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम फाइनल होगा और आप किसी ऊंचाई वाली जगह जाने से बचें। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने विरोधियों से थोड़ा सावधान रहना होगा।


Shani ki Sadhe Sati: इन 3 राशियों पर है शनि की साढ़े साती का साया, जानें उपाय और बचाव के तरीके

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी काम को लेकर समस्या थी, तो वह भी आसानी से दूर होंगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।  आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें और जीवनसाथी से चल रही अनबन को दूर करने की कोशिश करें। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आप बिजनेस में भी कुछ योजनाओं पर अच्छा धन लगाएंगे, जिससे आने वाले समय में आपको अच्छा लाभ होगा।

Lucky Rashifal: इस सप्ताह इन तीन राशि वालों के करियर-कारोबार में होगी तरक्की, मिलेंगे मनचाहे परिणाम

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए सेहत में समस्याएं लेकर आएगा, इसलिए आप थोड़ा सतर्कता बरतें। आपका कोई पुराना साथी वापस आ सकता है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा। परिवार में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आप भाई-बहनों से काम से लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपकी कोई प्रॉपर्टी को लेकर डील यदि अटक रही थी, तो उसके भी फाइनल होने की पूरी संभावना है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed