Aaj Ka Rashifal 24 Sep: इन तीन राशि वालों को नौकरी और व्यापार में मिल सकता है अच्छा लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल
24 September Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 24 सितंबर 2025 का राशिफल
विस्तार
Aaj Ka Rashifal 24 September 2025: आज 24 सितंबर का दिन है और आज के दिन चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में है, फिर इसके बाद तुला राशि में होगा। इसके अलावा आज चित्रा नक्षत्र में चंद्रमा का गोचर होगा और इसके कारण कन्या राशि में त्रिग्रही योग का संयोग बना हुआ है। आज चंद्रमा, सूर्य और बुध के संयोग से कुछ राशि वालों लिए दिन बहुत ही शुभ और अच्छा होगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन। जानते हैं आज का राशिफल।
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक मामले में आपको पूरी निगरानी बनाए रखनी होगी। किसी नए मेहमान का आगमन होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। प्रेम जीवन में सहयोग की भावना बनी रहेगी। सिंगल लोगों की उनके साथी से मुलाकात होगी। आपका भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।
वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका किसी चल-अचल संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। आपकी पद और प्रतिष्ठा बढ़ने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप जीवनसाथी को कहीं घूमाने-फिराने को लेकर जा सकते हैं।
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके में लिए धन के मामले में थोड़ा सावधान रहने को रहेगा। आप अपने करीबियों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जाएं, तो आप उसमें अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखेंगे। यदि आप किसी वाहन आदि की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर रहे थे, तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा, जो लोग शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, उनको थोड़ा सावधान रहना होगा। आप अपने काम को लेकर योजना बनाकर चलें और किसी से बेवजह वाद-विवाद में ना पड़ें।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचने के लिए रहेगा। तकनीकी समस्या के कारण आप परेशान रहेंगे। प्रॉपर्टी को लेकर कोई मुद्दा छिड़ सकता है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्च अधिक होगा। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से थोड़ा सावधान रहना होगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिससे आपकी टेंशन बढ़ेगी।
सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: ग्रे
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपका बिजनेस बेहतर चलेगा और आप अपने कुछ नई योजनाओं को लेकर कहीं बाहर भी जा सकते हैं। घर-परिवार में चल रही कलह फिर से सिर उठाएगी, जिससे आपने बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे। आपको अपनी माताजी से भी कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करनी होगी। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि व्रत में जरूर करें इन पांच नियमों का पालन, मनोवांछित फल की होगी प्राप्ति
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपके सामने आज कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दवाब अधिक रहेगा, जिससे आपको मेहनत भी अधिक करनी होगी। आज आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं।
Shardiya Navratri 2025: माता रानी को खुश करने के लिए अपनाएं ये चार अचूक उपाय, बरसेगी मां दुर्गा की विशेष कृपा
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है, लेकिन आप अपने ऊर्जा को सभी कामों में लगाएं, क्योंकि कार्यक्षेत्र में कोई आपको बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है। आपके पिताजी को कोई पैरों से संबंधित समस्या हो सकती है। आप उनकी सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आपको बिजनेस से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है और आप कोई बड़ा जोखिम न ले, नहीं तो इससे बाद में आपको कोई भारी नुकसान उठाना पड़ेगा, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: गुलाबी
आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होगी। यदि जीवनसाथी से आपने कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। मित्रों और सगे संबंधियों से आपकी खूब पटेगी। आपकी वाणी आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपका धन को लेकर यदि कोई काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। शारीरिक समस्याओं को लेकर आपको थोड़ा एतियात बरतनी होगी।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: ग्रे
आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपके मन में ईर्ष्या की भावना बनाए रखेंगे। आपको अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। नौकरी को लेकर काम को लेकर परेशान चल रहे लोगों को मन मुताबिक काम मिलने की संभावना है। आप कोई प्रॉपर्टी से जुड़े मुद्दे को फाइनल कर सकते हैं। आपका कोई विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए किसी वाद-विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कानूनी मामले में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आर्थिक मामलों में आपको सफलता हासिल होगी।
कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपको अपनी आय और व्यय में भी तालमेल बनाकर चलना होगा। नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आप अपनी संतान के मन में चल रही इच्छाओं को जानने की कोशिश करेंगे। आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आज आपको काम को लेकर टेंशन रहेगी और आपकी किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। जीवनसाथी को नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। राजनीति में काम कर रहे लोगों को उनके सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे उनके जनसंपर्क में भी इजाफा होगा। आप अपने बॉस की बात को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो आपके बेवजह के लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.