फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 23 September 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Aaj Ka Rashifal 23 September: मेष और धनु राशि वालों को हो सकता है अचानक धन लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 23 Sep 2025 06:49 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 23 Sep 2025 06:49 AM IST
सार

23 September Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 23 सितंबर 2025 का राशिफल

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 23 September 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल- 23 सितंबर - फोटो : अमर उजाल

विस्तार

Aaj Ka Rashifal 23 September 2025: आज, 23 सितंबर शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है। दैनिक राशिफल की ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज के दिन मेष, सिंह, कन्या और तुला राशि के जातकों को अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। आज के दिन चंद्रमा का गोचर दिनभर कन्या राशि में फिर इसके बाद तुला राशि में होगा। वहीं अगर नक्षत्र की बात करें तो चित्रा नक्षत्र रहेगा। इस तरह से आज के दिन चंद्रमा, बुध और सूर्य के बीच त्रिग्रही योग का संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल। 

विज्ञापन


Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 
विज्ञापन


अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन
विज्ञापन


मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने बाहर के कामों के साथ-साथ घर के कामों के लिए भी समय निकालना होगा। जीवनसाथी की आपसे नोकझोंक होती रहेगी। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। आपको वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग से किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जो आपके लिए अच्छे रहेगी। आप अपने खर्च को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, इसलिए आप उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश करें।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: हरा

आज आपको अपने स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। भौतिक शुभ सुविधाओं में वृद्धि होगी। संतान को आप नौकरी के लिए कहीं बाहर भेज सकते हैं। आपका कई सहयोगी आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। माताजी यदि आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: सफेद

आज आप अपने पेंडिंग कामों को आसानी से पूरा कर सकेंगे, क्योंकि आप अपने आलस्य को दूर भगाएंगे और आपके अंदर आज एक्स्ट्रा एनर्जी रहेगी। आपको विरोधी परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और आपको नौकरी में भी प्रमोशन आदि मिल सकता है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगा। आपको अपनी बहुमुखी प्रतिभा का लाभ मिलेगा। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको वापस मिलने की संभावना है।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: आसमानी

आज आपको अपने भविष्य से जुड़ें कामों पर ध्यान लगाना होगा, क्योंकि आप लंबे समय से संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाना होगा, क्योंकि कोई पेट संबंधित समस्या बढ़ेगी। यदि आप अपने भाई बहनों से किसी काम को लेकर कोई सुझाव लेंगे, तो  इसमें वह आपकी पूरी मदद करेंगे। नए मकान आदि की खरीदारी में आप थोड़ा सोच समझकर ही करें।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: ग्रे

आज आप आध्यात्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर परिवार के सदस्यों को हैरान करेंगे। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको कानून का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा और आपको टेंशन भी अधिक रहने वाली है। विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले लोगों अपनी मेहनत जारी रखें, तभी कोई अच्छी सफलता हासिल होगी। आप नौकरी में यदि बदलाव की योजना बना रहे थे, तो किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं।

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि व्रत में जरूर करें इन पांच नियमों का पालन, मनोवांछित फल की होगी प्राप्ति

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

आज आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा, जो लोग किसी बड़ी डील को फाइनल करने जा रहे हैं, तो उसमें कुछ रुकावटें आएंगी, लेकिन फिर भी आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपकी राजनीति में अच्छी पहुंच रहेगी, जिस कारण आपको कोई नया पद भी मिलने की संभावना है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो आप उसे मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें और आप अपने पुराने कर्जो को भी उतरने पर ध्यान दें। आप अपने बेफिजूल के खर्चे पर लगाम लगाएं।

Shardiya Navratri 2025: माता रानी को खुश करने के लिए अपनाएं ये चार अचूक उपाय, बरसेगी मां दुर्गा की विशेष कृपा

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कुछ नई कोशिशें रंग लाएंगे। साझेदारी में आप कोई काम करने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। जीवन साथी को नौकरी में प्रमोशन आदि मिल सकता है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: गुलाबी

आज आपने यदि किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाला, तो इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आपका पूजा पाठ में खूब ध्यान रहेगा, लेकिन संतान की ओर से आपका मन परेशान हो सकता है। आपकी कोई पेट संबंधित समस्या उभरेगी, इसलिए आप अत्यधिक तले-भुने भोजन से परहेज रखें।



धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन आपके लिए सुख-साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होगी। आपको अपने माता-पिता की बातों को नजरअंदाज नहीं करना है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल

आज आपको कुछ नए संपर्क से लाभ मिलेगा और पिछली चली आ रही समस्याएं काफी हद तक दूर होगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। व्यवसाय में आपको कोई समस्या होगी। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। दोस्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा और आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं की पूर्ति भी आसानी से कर सकेंगे।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने धन संबंधित कामों को लेकर थोड़ा एतियात बरतें और आप किसी को धन उधार देने से बचें। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आयात-निर्यात में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आपको अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी पर पूरा ध्यान देना होगा और वाणी और व्यवहार पर संयम रखें।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: आसमानी

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने धन संबंधित कामों को लेकर थोड़ा एतियात बरतें और आप किसी को धन उधार देने से बचें। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आयात-निर्यात में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आपको अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी पर पूरा ध्यान देना होगा और वाणी और व्यवहार पर संयम रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed