{"_id":"69994ebe2b9580c8320935e3","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-of-22-february-2026-mesh-kark-singh-kanya-kumbh-makar-meen-2026-02-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal 22 Feb: इन पांच राशि वालों की आय में होगी वृद्धि और भाग्य का मिलेगा साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal 22 Feb: इन पांच राशि वालों की आय में होगी वृद्धि और भाग्य का मिलेगा साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल
Sun, 22 Feb 2026 08:31 AM IST
विनोद शुक्ला
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 22 Feb 2026 08:31 AM IST
सार
22 February Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 22 फरवरी 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
Rashifal 22 February 2026: राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के लिए आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। आप अपने भीतर एक नई प्रेरणा महसूस करेंगे, जिसका असर आपके कामकाज और व्यापार दोनों पर दिखाई देगा। कारोबार पहले से बेहतर गति पकड़ेगा और आप अपने अधूरे काम समय पर पूरे करने के लिए पूरी लगन से जुटे रहेंगे। यदि किसी नई पार्टनरशिप के बारे में सोच रहे हैं तो जल्दबाजी न करें और हर पहलू को ध्यान से समझें। संतान की किसी इच्छा को पूरा करने के लिए नया वाहन लेने का विचार भी बन सकता है, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। घर पर किसी अतिथि के आने की संभावना है और आप पूरे मन से उनकी आवभगत में लगे रहेंगे। हालांकि पिताजी की सेहत में थोड़े उतार-चढ़ाव आपको चिंता में डाल सकते हैं, इसलिए उनका खास ख्याल रखें।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए आज का दिन मानसिक रूप से थोड़ा भारी रह सकता है। किसी काम को लेकर मन में दुविधा बनी रहेगी और बिना वजह का डर भी परेशान कर सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप धैर्य बनाए रखें और किसी की कही-सुनी बातों पर तुरंत विश्वास न करें। बोलते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, क्योंकि आपकी एक बात माहौल बदल सकती है। यदि आप प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई निर्णय लेने की सोच रहे थे तो उसके पूरे होने के संकेत मिल सकते हैं। पानी से जुड़ी जगहों पर जाते समय सावधानी बरतें। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें निरंतर मेहनत जारी रखनी होगी, क्योंकि सफलता धीरे-धीरे ही सही लेकिन जरूर मिलेगी।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक साबित हो सकता है। आय बढ़ाने के अवसर मिलेंगे और आप अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर ज्यादा आश्वस्त महसूस करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से मुलाकात होने से रिश्तों में गर्माहट आएगी। पारिवारिक मामलों को घर की चारदीवारी में ही सुलझाना बेहतर रहेगा, क्योंकि छोटी बात बाहर जाने पर बड़ी बन सकती है। काम में लापरवाही से बचें, वरना वही आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होने की खुशी मिलेगी और पुरानी गलतियों से सीखा गया सबक आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा।

कर्क राशि
कर्क राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक सहयोग और प्रगति का संकेत दे रहा है। शासन या वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलने से आपके कामों में तेजी आएगी और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयास सफल होंगे। कोई पुराना मित्र अचानक मिल सकता है, जिससे पुरानी यादें ताज़ा होंगी। संतान से किया गया कोई वादा पूरा करना आपके लिए जरूरी रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे उनका आत्मविश्वास और बढ़ेगा।