फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 11 October 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Aaj Ka Rashifal: सिंह और धनु समेत इन राशि वालों के अधूरे काम होंगे पूरे और आय में होगी वृद्धि, पढ़ें राशिफल

Sat, 11 Oct 2025 08:55 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 11 Oct 2025 08:55 AM IST
सार

11 October Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 11 अक्तूबर 2025 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 11 October 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
11 अक्तूबर का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal: 11 अक्तूबर, शनिवार को आकाश में एक बेहद शुभ योग बन रहा है, गौरी योग। इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे, जिससे यह खास योग बन रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह समय बहुत लाभकारी माना जा रहा है।  गौरी योग का विशेष प्रभाव मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, धनु और मकर राशि के जातकों पर पड़ेगा। इन राशियों के लोगों के लिए यह शनिवार काफी शुभ रहेगा। आर्थिक दृष्टि से यह दिन लाभकारी साबित हो सकता है और अचानक धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। हालांकि, लाभ मिलने के बावजूद सलाह दी जाती है कि आप अपने गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखें। संयम और समझदारी से काम लेंगे तो यह योग आपके लिए और भी अधिक फलदायक हो सकता है।

विज्ञापन

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 
विज्ञापन


अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन
विज्ञापन


मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: लाल

आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला दूर होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा, नहीं तो साथी से उनकी खटपट चलती रहेगी। आपकी प्रमोशन आदि मिलने की संभावना है, लेकिन इसके साथ-साथ आपको कहीं बाहर भी जाना पड़ सकता है।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। मित्रों के साथ आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी को कामों में कुछ मुश्किल आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आपको अपने खर्चों को काबू में करना होगा, तभी आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको कोई बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है। आप किसी विरोधी की बातों में ना आएं।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप बिजनेस में फायदे को लेकर ज्यादा धन जुटा पाएंगे। घूमने फिरने के दौरान आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आपको कोई फैसला बहुत ही समझदारी से लेना होगा। आज आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी अच्छी स्कीम का पता चल सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोग किसी एक्सपर्ट की राय के बिना आगे ना बढ़ें।

Monthly Rashifal October 2025: अक्तूबर माह में किसकी चमकेगी किस्मत, किसे रखना होगा संयम? पढ़ें मासक राशिफल

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: आसमानी

आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आपको कामों से एक नई पहचान बनेगी। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी, क्योंकि वह आपको कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको वाणी और व्यवहार पर थोड़ा संयम रखना होगा। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ कुछ बेफिजूल के खर्चों को भी कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: ग्रे

आज आप अपने रुके हुए कामों को करने में तेजी लाएंगे, जिस कारण आप काफी व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का आपको सम्मान करना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपकी किसी से खटपट होने की संभावना है। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। दान-धर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

आज आपकी कला और कौशल में सुधार आएगा। भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की सोचेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती हैं। आप उनके मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करेंगे। बिजनेस में आपको अपने अनुभवों का पूरा लाभ मिलेगा, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको पिछले चली आ रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी, जिसमें आप लापरवाही बिल्कुल ना करें। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों की कुछ नया करने की इच्छा जागृति हो सकती है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। संतान की पढ़ाई-लिखाई से संबंधित कोई समस्या को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। पार्टनरशिप में आप थोड़ा सोच समझकर करें और ऑफिस में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है, जिसमें आप अपने कामों पर पूरा ध्यान दें। आपके घर किसी इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। आप साफ सफाई और रखरखाव पर पूरा ध्यान देंगे। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो उसके लिए आपको कोई लोन आदि लेना पड़ सकता है।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपके किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। आपकी कोई पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आपके कामों की गति भी तेज रहेगी।



मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल

आज आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं पर पूरी निगरानी बनाकर रखे। कार्यक्षेत्र में आपको मनपसंद काम मिल सकता है और आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए भी आगे आएंगे। किसी सरकारी मामले को लेकर आप लापरवाही ना दिखाएं। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको किसी प्रॉपर्टी की डील को थोड़ा सोच समझकर फाइनल करना होगा और उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपकी मेहनत अधिक होगी और आपके कुछ मित्रों भी साथ देंगे, जिससे आपको एक नई पहचान मिलेगी। आप किसी दूसरे से वाद-विवाद में ना पड़ें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: आसमानी

आज का दिन आपके लिए किसी नए व्यवसाय को शुरू करने के लिए अच्छा रहेगा। भाई- बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। परिवार में भी आज माहौल खुशनुमा रहेगा, क्योंकि सभी सदस्यों में एकजुटता बनी रहेगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि कोई कानूनी मामला आपको परेशान कर रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। आप अपने पिताजी के मार्गदर्शन में काम करेंगे, तो इससे आपको अच्छे बेनिफिट मिलेंगे। राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर हाथ बढ़ाएं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed