फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 02 October 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Aaj Ka Rashifal 02 Oct: इन पांच राशियों के बनेंगे बिगड़े काम और चमक उठेगी किस्मत, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 02 Oct 2025 06:40 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 02 Oct 2025 06:40 AM IST
सार

02 October Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 02 अक्तूबर 2025 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 02 October 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल- 2 अक्तूबर 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal: राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

विज्ञापन


अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन


मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: लाल

आज आपको अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाकर चलना होगा। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आप अपने कामों को लेकर रणनीति बनाकर चले। आप अपनी वित्तीय योजनाओं पर पूरा ध्यान दें और आपको आज बड़े सदस्यों से उचित मार्गदर्शन मिलेगा। आपको किसी काम को लेकर मनमर्जी चलाने से बचना होगा और आपकी मेहनत रंग लाएगी। संतान को भी पढ़ाई-लिखाई को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: हरा

आज आपके काम बिना रुकावट के पूरे होंगे। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपके अधिकारी भी आपका साथ देंगे। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाएंगे। आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बेवजह के वाद-विवाद में ना पड़ें। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी सेहत में गड़बड़ी होने से आप परेशान रहेंगे। आज आपकी अपने भाई-बहनों से कहासुनी हो सकती है।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से काम लेने के लिए रहेगा। आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा। आपको यदि किसी यात्रा पर जाना पड़ें, तो वहां अपनी कीमती सामानों को सुरक्षा अवश्य करें। जीवनसाथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिससे आप पूरा अवश्य करेंगे। आप अपने बॉस की बातों को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो आपके बेवजह के लड़ाई झगड़ा बढ़ सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपनी खानपान की आदतों में बदलाव लाना होगा।

Monthly Rashifal October 2025: अक्तूबर माह में किसकी चमकेगी किस्मत, किसे रखना होगा संयम? पढ़ें मासिक राशिफल

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: आसमानी

आज आपके चारों ओर का माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार आदि मिल सकता है। आपके कामों में यदि कुछ रुकावटें आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आप अपने किसी लक्ष्य को पकड़कर चलें। आप अपने घर की साफ-सफाई और रखरखाव आदि पर भी पूरा ध्यान देंगे। आपके बॉस आपको प्रमोशन आदि की बात कर सकते हैं, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको छोटी-छोटी बातों को दिल से लगाने से बचना होगा।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: ग्रे

आज आप अपने कामों में मेहनत से बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे और किसी परेशानी का भी डटकर सामना करेंगे। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में आपके कामों की सराहना होगी और आप किसी बेवजह की बात को लेकर वाद-विवाद में ना पड़ें। भाई-बहनों से आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों के साथ आप समय बिताएंगे, जिससे आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को दूर करने का मौका मिलेगा।

 

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको किसी कानूनी मामले में यदि कोई फैसला लटका हुआ था, तो उसमें जीत मिलेगी। आपको अपने घर की साज-सज्जा आदि पर पूरा ध्यान देंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है, जिसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत अवश्य करें। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। 

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: पीला

 आज का दिन आपके लिए कामकाज में सुधार लेकर आएगा। किसी भूमि और वाहन आदि की खरीदारी करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका डूबा हुआ धन भी आपको मिलने की संभावना है। आप अपने राजनीति से संबंधित कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। आज आप किसी पॉलिटिक्स का हिस्सा बनने से बचें। आप अपने परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधाओं को लेकर अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं। आपकी जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

 

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: गुलाबी

आज आपकी कार्य कुशलता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आपको अपने किसी मित्र की बात बुरी लग सकती है। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आप अनजान लोगों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से भागदौड़ बनी रहेगी। आज आप पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत करने की सोचेंगे। नौकरी में आपके बॉस आपके कामों से काफी खुश रहेंगे।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: ग्रे

आज आपके पारिवारिक रिश्तों में एकजुटता बनी रहेगी। आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। धार्मिक गतिविधियों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा रहेगा, जिससे आप किसी काम को करने में पूरी मेहनत दिखाएंगे, लेकिन आपके कुछ विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आपके खर्च आपकी टेंशनों को बढ़ा सकते हैं। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं और यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने के पूरी संभावना है।



मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी कला-कौशल में निखार आएगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। आप आज किसी राजनीति से संबंधित काम को लेकर लोगों से बातचीत करेंगे। आज आपकी संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपके ऊपर काम का दवाब अधिक रहने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। प्रशासनिक मामलों में आपको पूरा ध्यान देना होगा। आप काम को लेकर लापरवाही ना दिखाएं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर यदि टेंशन बनी हुई थी, तो वह किसी परिजन की मदद से दूर होगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आपकी इनकम बढ़ेगी।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: आसमानी

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको बिजनेस में अच्छा धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको माताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप भाई-बहनों से किसी काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। प्रॉपर्टी को लेकर आप कोई बड़ी डील फाइनल करने की सोचेंगे, जिसमें आपको उनके कामों पर पूरा ध्यान देना होगा, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं ,उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed