{"_id":"686a49cf85384fdd0a053767","slug":"aaj-ka-mithun-rashifal-7-july-2025-today-gemini-horoscope-in-hindi-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है दिन, पढ़ें आज का मिथुन राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है दिन, पढ़ें आज का मिथुन राशिफल
Mon, 07 Jul 2025 04:33 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 07 Jul 2025 04:33 AM IST
सार
आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मिथुन राशि
विज्ञापन
मिथुन राशि के लोग बुद्धिमान, चतुर और मिलनसार होते हैं। इनका संवाद कौशल बेहतरीन होता है, जिससे ये आसानी से किसी को भी प्रभावित कर सकते हैं। ये हमेशा नई चीजें सीखने के इच्छुक रहते हैं और एक ही जगह ज्यादा समय तक टिकना इन्हें पसंद नहीं होता। इनकी जिज्ञासु प्रवृत्ति इन्हें कई बार अस्थिर भी बना सकती है। ये मनोरंजक और मज़ाकिया होते हैं, जिससे ये लोगों के बीच लोकप्रिय रहते हैं। पत्रकारिता, लेखन, मार्केटिंग और सेल्स जैसे क्षेत्रों में ये अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इनके विचारों की तेज़ी और रचनात्मकता इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं-
का, की, कू, को, ह, ही, हु, हे, हो
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा और आप माता-पिता की सेवा के लिए भी समय निकालेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आप कामों पर भी पूरा ध्यान दें। आप प्रॉपर्टी को लेकर कोई डील फाइनल कर सकते हैं, जिसमें आप जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें। आप अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या की भावना ना रखें। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।
विज्ञापन
शुभ रंग: पीला
उपाय:
- घर में शुभ मुहूर्त में दीप जलाएं और भगवान गणेश की पूजा करें।
- घर के आंगन में कोई पौधा लगाएं।
- किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा करें और वहां ध्यान लगाएं।
विज्ञापन
July Vrat Tyohar List 2025: कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची
July Masik Rashifal 2025: ग्रहों की चाल के साथ क्या बदलेंगे आपके सितारे? यहां पढ़ें जुलाई का मासिक राशिफल
Shani Sadesati 2025: इस साल किन राशि के जातकों को परेशान करेगी शनि की साढ़ेसाती? जानें इससे राहत के उपाय
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।