Aaj Ka Kumbh Rashifal: आज का कुंभ राशिफल, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। धन को लेकर आप जो भी कदम उठाएंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। आप अपने घर की साज सज्जा व मरम्मत आदि की भी योजना बना सकते हैं।
विस्तार
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक स्वतंत्र विचारों वाले, रचनात्मक और मानवीय होते हैं। इन्हें नई चीज़ें सीखना और समाज के हित में कार्य करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही जिद्दी और अलग सोच वाले हो सकते हैं। ये लोग बदलाव के पक्षधर होते हैं और अपनी विचारधारा को चुनौती देने से नहीं डरते।
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
गे, गो, सा, सू, से, सो, द
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। धन को लेकर आप जो भी कदम उठाएंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। आप अपने घर की साज सज्जा व मरम्मत आदि की भी योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य से आपकी किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन आप उसमें कोई ऐसी बात ना बोले, जो कि उन्हें बुरी लगे। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है।
उपाय
- किसी गरीब को वस्त्र दान करें।
- भगवान गणेश की पूजा करें और उनकी कृपा प्राप्त करें।
- उधारी चुकता करने के लिए समय पर प्रयास करें।
- शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए, रोजाना दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।
Rahu Gochar 2025: साल 2025 में राहु का राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव?
Ketu Gochar: साल 2025 में केतु बदलेंगे चाल और करेंगे बड़ा राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव
Yearly Horoscope 2025: नए साल 2025 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नववर्ष
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
