{"_id":"693e88959f6c012e9c07e6a0","slug":"aaj-ka-kark-rashifal-15-december-2025-today-cancer-horoscope-in-hindi-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Kark Rashifal: कर्क राशि वाले आज रहें अलर्ट, पढ़ें आज का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Kark Rashifal: कर्क राशि वाले आज रहें अलर्ट, पढ़ें आज का राशिफल
Mon, 15 Dec 2025 04:22 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 15 Dec 2025 04:22 AM IST
सार
आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है, इसलिए आप कोई सामान बहुत ही सोच समझकर खरीदें। नौकरी में आपको अधिकारियों से तारीफ सुनने को मिल सकती है, क्योंकि आप अपने काम को लेकर काफी जिम्मेदार रहेंगे।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कर्क राशि
विज्ञापन
कर्क राशि के लोग भावनात्मक, संवेदनशील और परिवार प्रेमी होते हैं। ये अपने करीबी लोगों का बेहद ध्यान रखते हैं और उनके सुख-दुख को गहराई से महसूस करते हैं। इनका मन चंद्रमा की तरह बदलता रहता है, जिससे कभी ये अत्यधिक उत्साही तो कभी उदास हो सकते हैं। ये अपने रिश्तों में गहराई और निष्ठा रखते हैं, लेकिन कभी-कभी जरूरत से ज्यादा भावुक हो जाते हैं। ये अपने घर और परिवार से बेहद जुड़े होते हैं और सुरक्षा की भावना इनके लिए महत्वपूर्ण होती है। चिकित्सा, परामर्श, होटल और सामाजिक कार्यों में ये बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
ही, हु, हे, हो, डा, दी, दू, डे
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है, इसलिए आप कोई सामान बहुत ही सोच समझकर खरीदें। नौकरी में आपको अधिकारियों से तारीफ सुनने को मिल सकती है, क्योंकि आप अपने काम को लेकर काफी जिम्मेदार रहेंगे। कोई सरकारी काम यदि आपका पेंडिंग था, तो उसे पूरा करने के लिए आप मेहनत तो करेंगे, लेकिन फिर भी मुश्किलें आएंगी। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा।
विज्ञापन
शुभ रंग: ग्रे
उपाय
- घर में माता लक्ष्मी की पूजा करें और उनके चरणों में दीप रखें।
- संतान के साथ समय बिताएं और उनकी बातें ध्यान से सुनें।
- किसी मंदिर में चूड़े या बर्तन दान करें।