फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   6 planets planetary alignment 2025 these zodiac signs will face problem

6 Planets Planetary Alignment 2025: आकाश में होगी इन 6 ग्रहों की परेड, ये राशियां रहें सावधान

Sat, 25 Jan 2025 10:14 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 25 Jan 2025 10:14 AM IST
सार

6 Planets Planetary Alignment 2025: आज यानी 25 जनवरी 2025 का दिन खगोल विज्ञान और ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास है। 

विज्ञापन
6 planets planetary alignment 2025 these zodiac signs will face problem
6 Planets Planetary Alignment 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

6 Planets Planetary Alignment 2025: आज यानी 25 जनवरी 2025 का दिन खगोल विज्ञान और ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास है। माना जा रहा है कि आज अंतरिक्ष में 6 ग्रह मंगल, बृहस्पति, शुक्र, शनि, यूरेनस और नेपच्यून एक साथ एक लाइन में नजर आएंगे, जिसे ग्रहों की परेड कहा जा रहा है। यह नजारा शाम 5 बजकर 37 मिनट से 7:00 तक अंतरिक्ष में दिखाई देने वाला है। इस खगोलीय घटना को ज्योतिष शास्त्र में बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि जब भी कोई ग्रह अपने स्थान में परिवर्तन करता है तो उससे सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि अंतरिक्ष में यह नजारा दुर्लभ है जो कई सालों बाद देखनें को मिलेगा, और ग्रहों की इस स्थिति के प्रभाव से देश दुनिया से लेकर कुछ राशियों पर इसका खास प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में आइए इन राशियों के बारे में जानते हैं...

विज्ञापन

इन राशियों पर होगा प्रभाव
ज्योतिष गणना के अनुसार ग्रहों की होने वाली इस परेड का प्रभाव कुंभ और मीन राशि के जातकों पर हो सकता है। इस राशि के जातकों को सभी कार्यों के प्रति अधिक सावधानी बरतनी होगी। आपको शारीरिक और मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। आर्थिक परेशानी हो सकती हैं। नौकरी में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आप वाहन आराम से चलाएं नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी से झूठ बोलने से बचें। इस दौरान काले कपड़े में उड़द की दाल का दान करना लाभकारी हो सकता है।

जरुर करें ये उपाय

  • ज्योतिष गणना के अनुसार ग्रहों के प्रभाव से बचने के लिए आप गंगा नदी स्नान कर सकते हैं।
  • मां गंगा के मंत्रो का जप करें।
  • भोलेनाथ के मंत्रो का उच्चारण करें।
  • सूर्य देव के मंत्रों का जप करें।
  • आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, इससे ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव कम होता है।


Amar Ujala Jyotish Mahakumbh: प्रयागराज में आज सजेगा 'ज्योतिष महाकुंभ महोत्सव', जानिए सत्र में क्या होगा खास
शनि-केतु के संयोग से बना षडाष्टक योग, इन राशियों का होगा भाग्योदय और होगा धन लाभ

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed