Amar Ujala Jyotish Mahakumbh: 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है, जो 26 फरवरी 2025 महाशिवरात्रि तक चलेगा। इस भव्य मेले का आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में किया जा रहा है, जिसे भारत की संगम नगरी के नाम से जाना जाता है। यहां रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र नदी में डुबकी लगा रहे हैं। इसी बीच 25 जनवरी 2025 यानी की आज महाकुंभ नगर में अमर उजाला और उससे जुड़े उपक्रम जीवांजलि और माय ज्योतिष की ओर से 'अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ महोत्सव' का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें कई ज्योतिषाचार्य मौजूद रहेंगे। इस दौरान यह सभी ज्योतिष शास्त्र के अद्भुत विज्ञान और इसकी गहराई पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। वहीं आज का दिन खगोल विज्ञान की दृष्टि से भी बेहद खास है। बता दें ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि आज अंतरिक्ष में 6 ग्रह मंगल, बृहस्पति, शुक्र, शनि, यूरेनस और नेपच्यून एक साथ एक लाइन में नजर आएंगे। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहों की इस स्थिति के प्रभाव से 12 राशियों के जातकों को शुभ-अशुभ फलों की प्राप्ति हो सकती हैं। ऐसे में आइए इसके प्रभाव के बारे में जानते हैं...
Amar Ujala Jyotish Mahakumbh: प्रयागराज में आज सजेगा 'ज्योतिष महाकुंभ महोत्सव', जानिए सत्र में क्या होगा खास
Amar Ujala Jyotish Mahakumbh: 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है, जो 26 फरवरी 2025 महाशिवरात्रि तक चलेगा। इस भव्य मेले का आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में किया जा रहा है, जिसे भारत की संगम नगरी के नाम से जाना जाता है।
इन राशियों पर पड़ सकता है प्रभाव
ज्योतिष गणना के अनुसार, कुंभ और मीन राशि के लिए यह समय मुश्किलों भरा हो सकता है। ग्रहों की इस परेड की वजह से इस राशि के लोगों को कार्यों में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक परेशानी हो सकती हैं। नौकरी में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। वहीं, इन ग्रहों द्वारा ऊर्जा का प्रवर्तन सबसे ज्यादा सिंह, कर्क, वृश्चिक और कन्या राशि पर पड़ेगा।
कब दिखता है ऐसा नजारा
खगोल विज्ञान के अनुसार जब पृथ्वी समेत दूसरे ग्रह सूर्य के एक तरफ आते हैं, तो आसमान में वह एक सीधी रेखा में दिखाई देते हैं। इसे ग्रहों का संरेखण यानी प्लैनेटरी अलाइनमेंट कहा जाता है। इस खगोलीय घटना को ही ग्रहों की परेड भी कहा जाता है।
'अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ महोत्सव' में वक्ता और विशेष अतिथि के तौर पर अनिल वत्स, जीडी वशिष्ठ, पंडित जयप्रकाश शर्मा, अजय लूथरा, संतोष 'संतोषी', आचार्य आनंद, सद्गुरु मां उषा, संजीव श्रीवास्तव, दामोदर बंसल, पारूल चौधरी, स्वामी नीरज जी महाराज जैसे कई गणमान्य ज्योतिषाचार्य और विद्वान सम्मिलित होंगे।
- वैदिक ज्योतिष
- सामुद्रिक शास्त्र
- लाल किताब
- टैरो कार्ड
- मंत्रों की शक्ति
- स्त्री शक्ति और ज्योतिष
- ज्योतिष और महाकुंभ
- ज्योतिष का भविष्य
Maha kumbh 2025: महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान पर ऐसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न, सभी समस्याओं का होगा निवारण