फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Numerology ›   People Born on These Date Get Shani Dev Special Blessing Lead Luxury Life

इस दिन पैदा होने वाले जातकों के ऊपर रहती है शनिदेव की विशेष कृपा, जीते हैं लग्जरी जीवन

Tue, 01 Jul 2025 12:49 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 01 Jul 2025 12:49 PM IST
सार

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ खास मूलांक वाले जातकों पर हमेशा ही न्याय और कर्मफलदाता शनिदेव की कृपा होती है। इन मूलांक वालों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है।

विज्ञापन
People Born on These Date Get Shani Dev Special Blessing Lead Luxury Life
शनिदेव का प्रिय अंक - फोटो : adobe

विस्तार

ज्योतिष शास्त्र में कई विद्याओं के जरिए किसी जातक के भविष्य और स्वभाव के बारे कई तरह की भविष्यवाणियां की जाती है। इसी में एक अंक ज्योतिष शास्त्र की विद्या है, जिसके माध्यम से व्यक्ति के जन्म तिथि के आधार पर इसके भविष्य के रहस्यों के बारे में सूचनाएं मिलती है। अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक और भाग्यांक का विशेष महत्व होता है। इसी की गणना करके व्यक्ति के भाग्य और भविष्यफल की गणनाएं होती हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र में 1 लेकर 9 मूलांक से और जातक के जन्म की तारीख के आधार पर उसके जीवन के बारे में जाना जाता है। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ खास मूलांक वाले जातकों पर हमेशा ही न्याय और कर्मफलदाता शनिदेव की कृपा होती है। इन मूलांक वालों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। आइए अंकज्योतिष के अनुसार उस विशेष तारीख को जानते हैं जिसमें जन्म लेने वाले जातक शनिदेव के सबसे करीब होते हैं। 
विज्ञापन


मूलांक 8 शनिदेव का प्रिय अंक
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 8, 17  और 27  तारीख को होता है। उनका मूलांक 8 होता है। क्योंकि इन तीन अंकों को जोड़ा जाय तो 8 की संख्या निकलकर आती है। मूलांक 8 के स्वामी शनिदेव होते हैं। ऐसे में शनिदेव हमेशा 8 मूलांक के लोगों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। ऐसे लोगों को शनिदेव उनके द्वारा किए गए कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं। 
विज्ञापन


मूलांक 8 वाले लोगों का स्वभाव मजबूत इरादों वाला, दयालु और कर्म पर भरोसा करने वाला होता है। ये लोग बहुत ही मेहनती और कर्मठ स्वभाव के होते हैं। विपरीत से विपरीत परिस्थितियां का इस मूलांक के लोग डटकर सामना करते हैं। ये लोग किसी भी स्थिति में हार नहीं मानते हैं और लगातार प्रयास करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

July Lucky Rashifal : सुख-समृद्धि से भरपूर होगा जुलाई का महीना, इन 5 राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

सफलता चूमती है इनके कदम
मूलांक 8 के लोगों पर हमेशा शनिदेव की कृपा होने के कारण ये लोग अपने जीवन में काफी संघर्ष करने के बाद सफलता प्राप्त करते है। क्योंकि शनि व्यक्ति को संघर्ष करवाने के बाद ही फल प्रदान करते हैं। शनिदेव की कृपा के चलते इन मूलांक के लोगों को सफलता मिलती है और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। 

Numerology: जुलाई का महीना इन मूलांकों के लिए रहेगा शुभ, करियर में आएगा बदलाव

मूलांक 8 और आर्थिक स्थिरता
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मूलांक 8 के लोगों जहां एक तरफ धन कमाने में माहिर होते हैं वहीं धन का संचय करने में भी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।  ऐसे लोग हमेशा अपना बैंक बैलेंस मजबूत करने में यकीन रखते हैं। ये लोग कभी भी धन का दिखावा नहीं करते हैं। आर्थिक मामलों में बहुत ही सोच-विचार कर निर्णय लेने में यकीन करते हैं। 

मिलती है शनिदेव की कृपा
मूलांक 8 वाले लोगों के ऊपर हमेशा शनिदेव की कृपा मिलती है। जो लोग अपने कर्म के क्षेत्र पर डटे रहते हैं उनके ऊपर शनिदेव की कृपा हमेशा बनी रहती है। शनिदेव इन पर धन, यश और मान-सम्मान में वृद्धि करते हैं। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed