Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Ank Jyotish : मूलांक 01 और 05 वालों के प्रेम संबंधों में आएगी मिठास, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Sun, 02 Nov 2025 07:04 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 02 Nov 2025 07:04 AM IST
विज्ञापन
Ank Jyotish Bhavishyafal Numerology Prediction 4 November 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
02 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : Amar Ujala

02 November Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 


Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।

Trending Videos
Ank Jyotish Bhavishyafal Numerology Prediction 4 November 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज आपका उत्साह और ऊर्जा उच्च स्तर पर रहेगा। आप नए विचारों के साथ आगे बढ़ेंगे, और संवाद में सहज रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी मिठास आएगी। साथ ही, अपनी भावनाओं को स्पष्ट तौर पर व्यक्त करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। व्यावसायिक या सामाजिक कामों में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग-  हरा
Ank Jyotish Bhavishyafal Numerology Prediction 4 November 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
थोड़ी कठोरता या अधीरता आपके रिश्तों में दूरी ला सकती है। खुद को ज्यादा ज़ोर न दें और दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। साथी के साथ खुलकर संवाद करें, भावनात्मक गलतफहमियां दूर होंगी। आज का दिन धैर्य और समझदारी से काम लेने का है।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
विज्ञापन
Ank Jyotish Bhavishyafal Numerology Prediction 4 November 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
दिन की गति तेज रहेगी और आपके मन में नयी उमंगें जागेंगी। प्रेम जीवन में रोमांच और ताजगी बनी रहेगी। नए संबंध बनाने या पुराने संबंधों को मजबूत करने के लिए अच्छा दिन है। थोड़ा संभल कर फैसले लें, जल्दबाजी में गलत निर्णय हो सकते हैं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
Ank Jyotish Bhavishyafal Numerology Prediction 4 November 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज आपके परिवार और प्रेम जीवन में सुख और शांति का संयोग रहेगा। आपसी सहयोग और समझ बढ़ेगी। कोई सुखद समाचार मिल सकता है या कोई सरप्राइज भी हो सकता है। रिश्तों में अपनापन और गर्माहट महसूस होगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान भी रखें।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed