फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Ank Jyotish 01 November: मूलांक 1 के लिए चुनौती, मूलांक 4 के लिए सुनहरा मौका, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Sat, 01 Nov 2025 07:29 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 01 Nov 2025 07:29 AM IST
सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।

विज्ञापन
Ank Jyotish Bhavishyafal Numerology Prediction 01 November 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
01 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

01 November Ka Ank Jyotish: आज 1 नवंबर, शनिवार है। तारीख 1 होने के कारण आज का मूलांक 1 माना जाएगा, जिसका स्वामी ग्रह सूर्य है। चूँकि आज शनिवार है, इसलिए दिन के स्वामी शनि ग्रह हैं। इस प्रकार आज सूर्य और शनि दोनों का प्रभाव सभी मूलांक वालों पर देखने को मिलेगा। अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 


Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।

Ank Jyotish Bhavishyafal Numerology Prediction 01 November 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज किसी अजनबी पर भरोसा करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। दांपत्य जीवन में हल्का तनाव या असहमति की स्थिति बन सकती है। आर्थिक मोर्चे पर प्रगति के योग हैं, मेहनत का फल मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। संपत्ति या निवेश से जुड़े निर्णय लेने से पहले परिवार या करीबी मित्र की सलाह अवश्य लें।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – केसरिया

Ank Jyotish Bhavishyafal Numerology Prediction 01 November 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। शेयर या प्रॉपर्टी से संबंधित निवेश में लाभ संभव है। धन के नए स्रोत खुल सकते हैं। हालांकि अत्यधिक महत्वाकांक्षा से बचें और जल्दबाज़ी में कोई फैसला न लें। आर्थिक मामलों में थोड़ी अड़चन आ सकती है। दांत या मुंह से संबंधित परेशानी हो सकती है, सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – सफेद

विज्ञापन
विज्ञापन
Ank Jyotish Bhavishyafal Numerology Prediction 01 November 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। निवेश के अवसर बेहतर रहेंगे। दूसरों से ईर्ष्या करने के बजाय खुद को सुधारने की कोशिश करें। यात्रा शुभ और आनंददायक होगी। दिन मिलाजुला रहेगा लेकिन अंततः संतोषजनक रहेगा। साझेदारी में काम करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – गुलाबी
विज्ञापन
Ank Jyotish Bhavishyafal Numerology Prediction 01 November 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
आज विवादों और अनावश्यक तकरार से दूरी बनाए रखें। घर में किसी अतिथि का आगमन संभव है जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। आप अपनी बुद्धिमत्ता और विवेक से कठिन कार्य भी आसानी से निपटा लेंगे।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – पीला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed