बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यवाणी 2021: मूलांक 2

मूलांक 2
जिनका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, उनका मुख्य अंक 2 हैं। अंक 2 का स्वामी चंद्रमा ग्रह हैं जो सबसे सौम्य और संवेदनशील ग्रह हैं। ऐसा जातक भावुक व आकृषित होता हैं और उसमें काल्पनिक शक्ति गजब की होती हैं। ऐसे लोग शीघ्र ही दूसरों की बातों को दिल से लगा लेते हैं और अगर इनके पास कोई काम नहीं हो तो ये लोग बहुत बार नकारात्मकता के शिकार भी हो जाते हैं, जिससे अकेलापन महसूस करते हैं। ऐसे लोग हमेशा सबके साथ रहना पसंद करते हैं और काम भी सबके साथ मिल कर करना पसंद करते हैं। 2021 वर्ष अंक 2 वालों के लिए जीवन में नया सबक सिखाने आ रहा हैं, कि कैसे जीवन को अकेलेपन और नकारात्मकता में जीने के बजाए सबके साथ मिलकर मनोरंजन के साथ जीना चाहिए। अंक 2 के लिए यह 5 अंक का वर्ष मन के कारक चंद्रमा का साथ और बुद्धि के कारक ग्रह बुध के साथ बन रहा हैं, यानी मन और बुद्धि का मिलन होगा।

मूलांक 2 के लिए करियर
अंक 2 के लिए 2021 का वर्ष कार्य-क्षेत्र में बहुत कुछ नया दिखाने आ रहा है, जिससे इस वर्ष नए अवसरों के साथ बहुत कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। नया व्यवसाय करने वालों के लिए यह वर्ष सफलता का सूचक रहेगा और लाभ की भी प्राप्ति होगी। इस वर्ष आप अपने कार्य में आनंद महसूस करेंगे और कार्य को लेकर भ्रमण करने का भी अवसर भी प्राप्त होगा। नौकरी कर रहे लोगों के लिए यह वर्ष नौकरी में मनचाहे अवसर लाएगा और मई से पहले प्रमोशन के भी अच्छे अवसर मिलेंगे। जो लोग मनचाही नौकरी की तलाश में हैं, उनको अप्रैल तक नई नौकरी मिलेगी और अपने ही बल पर बहुत कुछ नया कर दिखाने का भी अवसर प्राप्त होगा। अगस्त के बाद मन-मस्तिष्क में कुछ संघर्ष चलेगा, लेकिन इस वक्त में भी गुस्से में आकर नौकरी न छोड़ें।

मूलांक 2 के लिए आर्थिक स्थितियां
अंक 2 के लिए 2021 में धन की स्थिति बेहतर रहेगी, लेकिन आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि इस वर्ष आप धन के खर्च को लेकर मनमौजी बन जाएंगे और धन की बचत पर ध्यान ही नहीं जाएगा। वर्ष की शुरुआत घर खरीदने के लिए बेहतर रहेगी और आप अपने घर की साज-सज्जा में भी पैसा खर्च करेंगे। मई से सितम्बर माह के मध्य आप किसी जमीन में निवेश के बारे में न सोचे, न ही शेयर बाजार में अधिक धन लगाएं। वर्ष अंत में आपका वेतन बढ़ने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी और आप अपने अधूरे कार्य भी पूरे कर पाएंगे। अगर आप कर्ज़ लेने की सोच रहे हैं तो वर्ष मध्य को छोड़ कर सभी उत्तम रहेगा।

अंक 2 के लिए प्रेम और वैवाहिक संबंध
अंक 2 यानि चंद्रमा के जातकों के लिए वर्ष 2021 बुध का वर्ष रहेगा, आप अपने परिवार के साथ हमेशा साथ में चलना पसंद करते हैं, लेकिन इस वर्ष कुछ बदलाव आएगा। इस वर्ष आप अपने जीवन साथी के साथ बहुत ही रोमानी पलों का आनंद लेंगे, आप दोनों की करीबी आपस में बढ़ेगी। जिससे बात विवाह तक जाएगी। अगर आप अकेले हैं और आपका कोई साथी नहीं हैं तो वर्ष के शुरुआत में आपकी किसी से दोस्ती होगी और फिर यही दोस्ती प्रेम में बदल जाएगी। वैवाहिक लोगों के जीवन में भी आपसी प्रेम में वृद्धि होगी और अधिकतर समय आपसी बातचीत और बाहर एक-साथ घूमने में बिताएंगे। जुलाई के बाद अचानक रिश्तें में तनाव से मतभेद जैसी स्थिति उत्पन्न होगी और दूरी तक बन सकती हैं। आपको चाहिए कि अधिक गलतफहमी से बचें और समय रहते अपने रिश्तें को संभाल लें। वर्ष के अंत तक आते-आते रिश्ते में मधुरता बननी शुरू हो जाएगी।

अंक 2 के लिए सेहत
अंक 2 के लिए 2021 वर्ष सेहत को लेकर कुछ मिला-जुला रहेगा जिससे आपको अपने खाने-पीने में लापरवाही नहीं बरतनी हैं। सुबह समय पर जाग कर योगा और ध्यान में समय लगाना होगा। अगर आपको वर्ष के शुरुआत में खांसी या कफ की समस्या आती हैं तो इस समय में सावधानी रखें। अधिक कार्य की वजह से मानसिक तनाव रहेगा, जिससे अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आप खुद को अकेला न समझें और सबके साथ समय बिताने की कोशिश करें, जिससे मानसिक तनाव में भी कमी आएगी। वर्ष के अंत में अपने पेट और त्वचा की परेशानी को लेकर कुछ सावधानी रखें।
विज्ञापन

Recommended

Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन 4 राशियों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, भाग्य देगा हर कदम पर साथ

21 Aug 2026
21 Aug 2026
21 Aug 2026
21 Aug 2026
21 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
21 Aug 2026
20 Aug 2026
20 Aug 2026
20 Aug 2026
20 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed