बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यवाणी 2021: मूलांक 1

मूलांक 1
जिनका जन्म अंक 1,10, 19 और 28 हैं, इनका जोड़ 1 अंक होता हैं। ऐसे लोग सूर्य के प्रभाव से जुड़े होते हैं। इन जातकों के जीवन में नेतृत्व, अहम और ऊर्जा प्रधान रहती हैं। ये लोग अपने कार्य और रिशतों को लेकर बहुत महत्वकांक्षी होते हैं। इस अंक के लोग किसी के नीचे काम करना पसंद नहीं करते हैं और अपने आप में ही बॉस होते हैं। आपके लिए 2021 वर्ष जिसका जोड़ 5 अंक हैं और स्वामी बुध हैं। जिस कारण यह वर्ष बहुत ही चुनौतियों से भरा होगा, लेकिन इतनी मेहनत और संघर्ष के बाद सफलता भी अवश्य प्राप्त होगी। आप अपने कार्य-स्थल पर कुछ नया कर दिखाने के काबिल होंगे। अपने परिवार और नजदीकी संबंधों को लेकर इस वर्ष आप बहुत ही प्रेम भरा जीवन यापन करेंगे।
मूलांक 1 के लिए करियर
1 अंक वालों के लिए वर्ष 2021 कार्य को लेकर कुछ संघर्ष भरा होगा, लेकिन आपकी मेहनत भी अवश्य रंग लाएगी और इसका फल आपको वर्ष मध्य में ही नजर आएगा। 2021 वर्ष का जोड़ 5 अंक है, जिसके स्वामी बुध हैं, आपका अंक 1 सूर्य का है जिससे यह वर्ष बिना किसी परवाह किए काम के लिए प्रेरित रखेगा। यह वर्ष नए कार्य के लिए भी बेहतर रहेगा और आपके नए-नए लोगों से भी जुड़ेंगे, जिससे लाभ के साथ आय में भी बढ़ोतरी के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी कर रहे लोगों के लिए वर्ष की शुरुआत में प्रमोशन के लिए सुनहरा अवसर लाएगा। नौकरी के क्षेत्र में अप्रैल और अगस्त के माह में बहुत सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी।

मूलांक 1 के लिए आर्थिक स्थितियां
2021 का वर्ष अंक 1 के जातकों के लिए धन को लेकर उनकी इच्छाओं को पूरा करने आ रहा हैं। इस वर्ष आप घूमने और अपने मनोरंजन पर पैसा खर्च करेंगे और ये 5 अंक का वर्ष आपको नए-नए रास्तों से धन भी दिलाएगा। इस वर्ष शिक्षा और यात्राओं के माध्यम से धन का आगमन होगा। व्यापारियों के लिए और फाइनेंस के काम में भी लाभ मिलेगा। अगर आप रियेल-एस्टेट अथवा शेयर बाजार में धन कमाना चाहते हैं तो मार्च, मई, जून, अक्टूबर और दिसंबर का महीना बहुत ही बेहतर रहेगा।

मूलांक 1 के लिए प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन
अंक 1 के जातकों के लिए यह जीवन प्रेम के लिए बहुत रोमांटिक जाने वाला हैं क्योंकि आप अपने साथी से जो भी उम्मीद रखते थे वह आपकी इस वर्ष पूरी होगी। आप अपने साथी के साथ घूमने और रोमांस में समय बिताएंगे। आप अपने परिवार के साथ बहुत ही प्रेम से ही चलें क्योंकि आपका अहम भरा स्वभाव आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता हैं। वैवाहिक लोगों के लिए यह वर्ष उनके जीवन में नए साथी की दस्तक दे रहा हैं जिससे घर से बाहर भी नए रिश्ते कायम होंगे और अगर आपका जीवनसाथी आपका साथ नहीं देता तो आप बाहर भी भटक सकते हैं। वर्ष के अंत में आपका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के लिए यह साल अनुरूप रहेगा।

मूलांक 1 के लिए सेहत
अंक 1 के जातकों की सेहत के लिए यह साल उत्तम रहेगा, लेकिन आप खाने-पीने का ध्यान नहीं रखते तो आपके पेट में समस्या हो सकती हैं। अगर आप अधिक नशा करते हैं तो वह भी आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आपको सिर या आंखों की कोई समस्या हैं तो उसका भी ध्यान रखें और कोई परेशानी हो तो समय रहते इलाज करवा लें। इस वर्ष जनवरी, अप्रैल और अगस्त माह में वाहन से दुर्घटना के आसार बन रहे हैं, बहुत ही आराम से वाहन चलाए और गुस्से में घर से बाहर न निकले।
विज्ञापन

Recommended

58 साल बाद शारदीय नवरात्रि में ग्रह-नक्षत्रों का महासंयोग, इन 3 राशि के लोगों की खुलेगी बंद किस्मत

07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed