फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Mercury Transit Mercury the god of wisdom remain in Capricorn till March the people of these zodiac signs can become strong chances of success in their career

Mercury Transit : मकर राशि में बुध देव, इन राशि के जातकों को करियर में सफलता के योग

Tue, 11 Jan 2022 09:32 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 11 Jan 2022 09:32 PM IST
सार

Mercury Transit: साल 2022 में 6 मार्च तक कई राशियों के जातकों के लिए बुध ग्रह बहुत कुछ लेकर आए हैं। 6 मार्च 2022 तक बुध ग्रह मकर राशि में रहेंगे ओ कई राशियों के जातकों को धनलाभ और सफलता दिलाने के प्रबल योग लेकर आए हैं। 

विज्ञापन
Mercury Transit Mercury the god of wisdom remain in Capricorn till March the people of these zodiac signs can become strong chances of success in their career
बुध गोचर - फोटो : self

विस्तार

Mercury Transit: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को एक शुभ ग्रह माना जाता है। बुध ग्रह मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी हैं। बुध ग्रह  सूर्य और शुक्र के साथ मित्र भाव से तथा चंद्रमा से शत्रुतापूर्ण और अन्य ग्रहों के प्रति तटस्थ रहता है। वैदिक ज्योतिष में बुध देव को वाणी, बुद्धि और व्यापार का दाता कहा जाता है। मान्यता है जिन लोगों की कुंडली में बुध देव की स्थिति सकारात्मक होती है। बुध ग्रह कि शुभ स्थिति जातक को व्यवहारिक, वाक्पटु बनती है जो उनके जीवन में अच्छे परिणाम लेकर आते हैं। साल 2022 में 6 मार्च तक कई राशियों के जातकों के लिए बुध ग्रह बहुत कुछ लेकर आए हैं। 6 मार्च 2022 तक बुध ग्रह मकर राशि में रहेंगे ओ कई राशियों के जातकों को धनलाभ और सफलता दिलाने के प्रबल योग लेकर आए हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां जिन्हें विशेष लाभ प्राप्त होगा। 

विज्ञापन

Mercury Transit Mercury the god of wisdom remain in Capricorn till March the people of these zodiac signs can become strong chances of success in their career
rashi

मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए 6 मार्च 2022 तक का समय काफी शुभ रहने की संभावना है।  मेष राशि के जातकों के दशम भाव यानि कर्म भाव में बुध ग्रह गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको आपकी मेहनत का पूर्ण फल मिल सकते हैं। जो लोग सरकारी पद पर हैं उनकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यदि मेष राशि के जातक व्यापार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल रहेगा। साथ ही अगर आप शेयर बाजार में पैसा लगाना चाहते हैं, तो निवेश कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mercury Transit Mercury the god of wisdom remain in Capricorn till March the people of these zodiac signs can become strong chances of success in their career
rashi

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह अवधि काफी सकारात्मक दिखाई दे रही है। सिंह राशि के जातकों को अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। ये समय नौकरीपेशा और व्यापारी जातकों दोनों के लिए शुभ रहेगा। इस अवधि में मनचाही इच्छा पूरी होने की संभावना है। करियर में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर आपके हाथ में आने की संभावना है। इस दौरान सिंह राशि के जातकों को  शेयर, सट्टा बाजार में भी लाभ हो सकता है। 

विज्ञापन

Mercury Transit Mercury the god of wisdom remain in Capricorn till March the people of these zodiac signs can become strong chances of success in their career
rashi

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के करियर में 6 मार्च तक इस दौरान आपके करियर में मजबूती आएगी। आप अच्छा पैसा बनाने में सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। आप आय के अतिरिक्त स्रोतों से धन कमाने में कामयाब रहेंगे। संपत्ति में निवेश करने से लाभ मिलेगा। व्यापार में धन लाभ हो सकता है और कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। अगर आप शेयर और सट्टा बाजार में निवेश करते हैं, तो यह समय अनुकूल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed