Kumbh Love Rashifal 2023: साल 2023 में कुंभ राशि के जातकों का प्रेम और वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा, पढ़ें कुंभ राशि
कई सारे लोग ऐसे भी हैं जो अपनी प्रेम जीवन या अपने वैवाहिक जीवन के बारे में जानने को इच्छुक हैं। ऐसे में ग्रहों की स्थिति से आप अपनी राशिचक्रके माध्यम से अपने प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन के बारे में जान सकते हैं। यहां आपको कुंभ राशि के प्रेम और वविवाहिक जीवन के बारे में जान सकते हैं।
विस्तार
Aquarius Love horoscope 2023 In Hindi : नए साल को आने में बस कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में लोग अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं। कई लोग अपने भविष्य में अपनी आर्थिक स्थिति को जानना चाहते हैं तो कई ऐसे हैं जो व्यवसाय को लेकर अपना भविष्य जानना चाहते हैं। वहीं कई सारे लोग ऐसे भी हैं जो अपनी प्रेम जीवन या अपने वैवाहिक जीवन के बारे में जानने को इच्छुक हैं। ऐसे में ग्रहों की स्थिति से आप अपनी राशिचक्रके माध्यम से अपने प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन के बारे में जान सकते हैं। यहां आपको कुंभ राशि के प्रेम और वविवाहिक जीवन के बारे में जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि साल 2023 में कुंभ राशि के जातकों का प्रेम और दांपत्य जीवन कैसा रहेगा।
साल 2023 के आरंभ में कुंभ राशि के जातक प्रेम संबंधों में अनुकूलता महसूस करेंगे। चूंकि कुंभ राशि के पंचम भाव में सूर्य और बुध का प्रभाव रहेगा और जिस वजह से अपने पार्टनर के साथ आपकी अच्छी बातचीत रहेगी। लेकिन मार्च के महीने में जब मंगल का गोचर पंचम भाव में होगा तो रिश्तों में मनमुटाव की स्थिति आ सकती है। यदि आपने इस समस्या को अच्छे से नहीं सुलझाया तो यह रिश्ते को तोड़ कर रख सकते हैं। अप्रैल और मई के महीने में स्थिति में सुधार होगा। मई के महीने में आप एक दूसरे के निकट आएंगे। जुलाई-अगस्त के बीच आप अपने पार्टनर से प्रेम विवाह का प्रस्ताव भी रख सकते हैं, जिसे वह स्वीकार कर सकते हैं।
कैसा रहेगा वैवाहिक जीवन
साल 2023 में वैवाहिक जीवन अच्छा रहने की उम्मीद है। वर्ष के शुरुआत में शनि और शुक्र दोनों ही द्वादश भाव में रहेंगे और मंगल वक्री दशा में चौथे भाव में बैठकर सप्तम भाव को देखेंगे जिस वजह से दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति बनी रह सकती है। शनि के 17 जनवरी को प्रथम भाव में आकर सप्तम भाव को देखने से और अपनी राशि के शनि होने से दांपत्य जीवन में थोड़ा ठहराव आएगा। आप के रिश्ते में प्रेम और वफादारी दोनों बढ़ेगी। यह आपके रिश्ते को अनुकूल बनाएगा। मार्च के बाद से स्थितियां और भी अच्छी होने लगेगी। जुलाई महीने की आरंभ में मंगल आपके सप्तम भाव में आएगा जिससे रिश्तों में तनाव और झगड़े हो सकते हैं। 18 अगस्त से 3 अक्टूबर के बीच मंगल के अष्टम भाव में जाने से ससुराल पक्ष के लोगों से झगड़े होने की नौबत आ सकती है। इस दौरान धैर्य से काम लेना आवश्यक होगा। उसके बाद स्थिति अच्छी रहेगी। वर्ष के अंतिम तीन महीने आपके दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आप और आपके जीवनसाथी के बीच की दूरियां भी समाप्त होंगी। आपके गिले-शिकवे दूर हो जाएंगे और अच्छा दांपत्य जीवन व्यतीत होगा।