Love Horoscope 2023 Predictions In Hindi: किसी भी व्यक्ति का जीवन बिना प्रेम के अधूरा होता है। व्यक्ति को एक दूसरे को जोड़ने वाली भावना प्यार है। यदि किसी व्यक्ति को सच्चा प्यार मिल जाता है, तो उसका पूरा जीवन धन्य हो जाता है और वे जीवन के सभी पहलुओं में सफल हो जाते हैं। नव वर्ष आने वाला है और ऐसे में कई लोग सोच रहे होंगे कि उनका प्रेम जीवन नए साल में कैसा रहेगा। तो कुछ के मन में विचार आ रहा होगा कि उनके प्यार की तलाश समाप्त होगी या नहीं। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2023 में कौन सी राशि के जातक प्रेम जीवन के मामले में भाग्यशाली रहेंगे।
{"_id":"6395cdeff9afd8719a3b5fed","slug":"love-rashifal-2023-which-zodiac-signs-is-lucky-in-love-in-2023-horoscope-predictions-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Love Rashifal 2023: नए साल में इन तीन राशि वालों को मिल सकता है जीवन में सच्चा प्यार, कहीं आप भी तो शामिल नहीं","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Love Rashifal 2023: नए साल में इन तीन राशि वालों को मिल सकता है जीवन में सच्चा प्यार, कहीं आप भी तो शामिल नहीं
Sun, 11 Dec 2022 06:02 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 11 Dec 2022 06:02 PM IST
विज्ञापन
साल 2023 में इन तीन राशि वालों को मिल सकता है सच्चा प्यार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Love Horoscope 2023 Predictions In Hindi: किसी भी व्यक्ति का जीवन बिना प्रेम के अधूरा होता है। व्यक्ति को एक दूसरे को जोड़ने वाली भावना प्यार है। यदि किसी व्यक्ति को सच्चा प्यार मिल जाता है, तो उसका पूरा जीवन धन्य हो जाता है और वे जीवन के सभी पहलुओं में सफल हो जाते हैं। नव वर्ष आने वाला है और ऐसे में कई लोग सोच रहे होंगे कि उनका प्रेम जीवन नए साल में कैसा रहेगा। तो कुछ के मन में विचार आ रहा होगा कि उनके प्यार की तलाश समाप्त होगी या नहीं। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2023 में कौन सी राशि के जातक प्रेम जीवन के मामले में भाग्यशाली रहेंगे।
साल 2023 में इन तीन राशि वालों को मिल सकता है सच्चा प्यार
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के जीवन में साल 2023 में एक समृद्ध प्रेम जीवन होगा। 15 फरवरी 2023 को शुक्र मीन राशि में गोचर करेंगे और गुरु के साथ युति बनाएंगे, जो प्रेम जीन में खुशियां लेकर आएगा। यदि आप अविवाहित हैं, तो इस बात की अच्छी संभावना है कि आप किसी के प्रति आकर्षित महसूस कर सकते हैं और उसके साथ दोस्ती की शुरुआत हो सकती है। दरअसल 22 अप्रैल 2023 तक देव गुरु बृहस्पति वृषभ राशि के जातकों की गोचर कुंडली में रहेंगे। इसके शुभ प्रभाव के कारण वृषभ राशि का प्रेम जीवन सफलतापूर्वक आगे बढ़ेगा और वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहेगा।
साल 2023 में इन तीन राशि वालों को मिल सकता है सच्चा प्यार
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह साल सामान्य से थोड़ा बेहतर रहने वाला है। देवगुरु बृहस्पति 22 अप्रैल 2023 से आपके नवम भाव से गोचर करेंगे और नवम भाव में पहले से मजूद सूर्य ग्रह के साथ युति बनाएंगे जो एक "उत्कृष्ट योग" होगा। ऐसे में प्रेम के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। यदि आप अविवाहित हैं, तो अपने आदर्श साथी से मिलने का यह सही समय है। ऐसे संकेत हैं कि कोई पार्टी या आपके दोस्त आपके साथी को खोजने में आपकी मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2023 में इन तीन राशि वालों को मिल सकता है सच्चा प्यार
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वर्ष 2023 वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। क्योंकि 22 अप्रैल 2023 तक बृहस्पति आपके पंचम भाव यानी प्रेम भाव में रहेगा, इसलिए साल की शुरुआत प्रेम के मामलों में लाभदायक रहेगी। जो लोग रिलेशनशिप में हैं और अपने पार्टनर से शादी करना चाहते हैं, उनके लिए यह स्थिति अच्छी रहेगी। वहीं दूसरी ओर, जो जातक वर्तमान में अविवाहित हैं और विवाह के योग्य हैं, उन्हें इस समय विवाह के बहुत से प्रस्ताव मिल सकते हैं।