यह वर्ष आपके लिए मिलाजुला रहेगा। प्रयास करेंगे तो अपनी योजनाओं को पूरा करने में सफलता मिलेगी। आय में सामान्य रूप से वृद्घि होगी लेकिन व्यय भी बढ़ा-चढ़ा रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च होने की संभावना अधिक है।
संतान के इच्छु व्यक्तियों की अभिलाषा पूरी होगी। घर में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। गृहस्थ जीवन में पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल एवं मधुर संबंध बना रहेगा। सरकारी क्षेत्र में सेवारत व्यक्तियों को उन्नति की खुशी होगी।
जो लोग विदेश यात्रा के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें कामयाबी मिलेगी। छात्र परीक्षाओं में बेहतर परीणाम प्राप्त कर सकते हैं। इंजीनियरिंग, फैशन ड़िजाईनिंग, संगीत, प्रबंधन, चिकित्सा से जुड़े क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। आयात निर्यात के व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।