बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

जुलाई महीने के पहले हफ्ते का राशिफल

इस हफ्ते मिथुन राशि वालों को भाग्य का सहयोग मिलेगा। वृश्चिक राशि वालों को पूर्व में किये गये परिश्रम का लाभ मिल सकता है। इनके लिए यह सप्ताह सुखद और आनंदमय रहेगा। जबकि मीन राशि वालों के लिए सप्ताह संघर्षपूर्ण रहेगा। अन्य राशियों के लिए सितारे कहते हैं:

मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल)यह हफ्ते आप विकास की ओर अग्रसर रहेंगे। नजरिए में बदलाव आएगा। नए लोगों से जान-पहचान होगी, सामाजिक संपर्क में वृद्घि होगी। मनोरंजन में रूचि रहेगी। सेवा सत्कार एवं व्यवहारिकता के लिए लोग आपकी प्रशंसा करेंगे।

वृष (22 अप्रैल -20 मई)यह हफ्ता कई मायनों में सुखद और अनुकूल रहेगा। उर्जावान और सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। धन का लाभ होगा और प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। नई योजनाओं पर काम शुरू करेंगे। व्यवहार में उदारता लाएं।

मिथुन (21 मई -20 जून)अपनी योग्यताओं को पहचनें और विकास पर ध्यान दें। भाग्य का सहयोग मिलेगा। अपनी इच्छाओं-आकांक्षाओं पर विचार करेंगे। संबंधों को सुधारने पर ध्यान दें। दबाव में रहकर काम करने की बजाय अपनी प्राथमिकता तय करें।

कर्क (21 जून - 20 जुलाई)आत्मविश्वास और साहस में वृद्घि होगी। किसी व्यक्ति अथवा विषय के प्रति अधिक आकर्षण रहेगा। जीवन की चुनौतियों को सकारात्मक रूप में लेंगे और उससे निकलने का प्रयास करेंगे।

सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त)शॉपिंग के मूड में रहेंगे, भौतिक साधनों एवं कपड़ों की खरीदारी हो सकती है। किसी बदलाव की प्रतीक्षा में हैं तो उसी शुरूआत हो चुकी है। आप भले ही इसे महसूस न करें लेकिन, लोग आपको इसका एहसास कराएंगे। शेयर बाजार एवं जोखिम भरे क्षेत्रों से लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर)कुछ नया करने की प्रेरण मिलेगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति के लिए काम काज के तरीकों में बदलाव लाएंगे। पारिवारिक समस्याओं को लेकर तनाव बना रह सकता है। सोच-समझकर किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा।

तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर)कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। पदोन्नति का मौका मिल सकता है। नई जिम्मेदरियों मिल सकती हैं। पुराने दोस्तों एवं संबंधियों से मुलाकात होगी। रिश्ते बनाने का महत्व समझेंगे।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर)बीते दिनों में आपने जो परिश्रम किया है उसका फल पाने का समय आ गया है। जिन्दगी के खूबसूरत लम्हों का आनंद लीजिए। सिर्फ बचत की मत सोचिए, थोड़ा खर्च भी कर लीजिए। सप्ताह कुल मिलाकर सुखद और आनंदमय रहेगा।

धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर)इस हफ्ते अधिक सक्रिय रहेंगे, यह आपके लिए जरूरी भी है। कार्य के मुद्दों को हल्के में नहीं लें, अपनी जिम्मेदारियों को समय से पूरा करने की कोशिश करें। बड़े निवेश और बड़ी खरीदारी करनी पड़ सकती है।

मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी)पारिवारिक दृष्टि से सप्ताह सुखद रहेगा। सगे-संबंधियों एवं मित्रों से प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। कोई सहयोगी मिल सकता है। यात्रा का योग बन रहा है। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)इस हफ्ते आर्थिक मुद्दे प्रभावी रहेंगे। संपत्ति में वृद्घि होगी। अचानक कहीं से धन का लाभ हो सकता है। लेकिन सोच समझकर काम नहीं करेंगे तो आया धन जल्दी हाथ से निकल जाएगा।

मीन (19 फरवरी - 21 मार्च)कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने प्रयास से स्थितियों को संभालने में सफल होंगे। मानसिक उथल-पुथल में वृद्घि होगी। उन्नति के लिए कारोबार एवं नौकरी में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

Recommended

Chandra Grahan 2026 Live: आंशिक चंद्र ग्रहण हुआ समाप्त, 12:30 पर उपच्छाया से अंतिम स्पर्श

28 Aug 2026
28 Aug 2026
28 Aug 2026
28 Aug 2026
27 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
27 Aug 2026
27 Aug 2026
27 Aug 2026
28 Aug 2026
27 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed