बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफलः मीन राशि वालों को लाभ मिलेगा

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।

सितारे कहते हैं कि यह सप्ताह मीन राशि वालों के लिए बीते सप्ताह से अधिक बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान एवं लाभ मिलेगा। सिंह राशि वालों का भाग्य सहायक हरेगा। मिथुन राशि वाले बड़े बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। अन्य राशियों के लिए सितारे कहते हैं

मेष(22 मार्च - 21 अप्रैल)यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नये संबंध बनेंगे। किसी आयोजन मीटिंग और साझेदारी में व्यस्त रह सकते हैं। तीर्थ यात्रा के रोग भी बने हुए हैं। सगे-सबंधियों एवं सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

वृष(22 अप्रैल-20 मई)इस हफ्ते आपका ध्यान आर्थिक विषयों पर केन्द्रित रहेगा। स्थान परिवर्तन हो सकता है। मन से निराशात्मक विचारों को निकल दें। वर्तमान में जीने की कोशिश करें।

मिथुन(21 मई -20 जून)जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सुधार जारी रहेगा। कार्य पर ध्यान देना होगा। साझेदारी में कोई काम शुरू करने की सोच सकते हैं। यात्रा का योग है। घर में बड़े बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।

कर्क(21 जून - 20 जुलाई)इस हफ्ते एक्टिव रहना होगा। नए मौके और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भवानाओं को दबाकर रखने की बजाय खुलकर कहें। व्यय बढ़ेगा। पिछले हफ्ते की कुछ समस्या इस हफ्ते भी बनी रहेगी।

सिंह(21 जुलाई-20 अगस्त)मौके का लाभ उठाएं अपनी योग्यता और हुनर को सामने रखें। बजट का ध्यान रखते हुए खर्च करें। जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़ेगा। भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। पढ़ने लिखने में छात्रों की रूचि बढ़ेगी।

कन्या(21 अगस्त -21 सितंबर)इस हफ्ते व्यस्तता बढ़ेगी। काम और पारिवारिक मुद्दों के बीच संतुलन बैठाना होगा। पिछले कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं में कमी आएगी। व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा।   

तुला(22 सितंबर-23 अक्तूबर)काम के बीच अपने आराम और खान-पान का ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। पारिवारिक चिंताओं में कमी आएगी। समाज में जान-पहचान एवं सम्मान में वृद्घि होगी।

वृश्चिक(24 अक्तूबर-22 नवंबर)यह हफ्ता अनुकूल रहेगा। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कहीं से अटका धन मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई गंभीर प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है।

धनु(23 नवंबर-20 दिसंबर)उर्जा एवं उत्साह में वृद्घि होगी। समय पर काम पूरा करने पर ध्यान दें। अपने व्यवहार में लचीलापन लाएं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है अथवा कोई पुरानी घटना का परिणाम सामने आएगा।

मकर(21 दिसंबर-20 जनवरी)आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। जिम्मेदारियां बढ़ेगी, व्यस्त रहना होगा। रिश्तों में सावधानी बरतें। सजग रहें और हर पहलु पर विचार करके फैसला लें। व्यवसायियों के सप्ताह लाभप्रद रहेगा।

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)लोग आपके प्रति सच्चई बरतेंगे। किसी संगठन से संपर्क हो सकता है। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। खर्च कम होगा और बचत में वृद्घि होगी।

मीन (19 फरवरी -21 मार्च)यह हफ्ता अनुकूल और सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान एवं लाभ मिलेगा। प्रयास से बढ़कर सफलता मिलेगी। घर पर अतिथि का आगमन हो सकता है। यात्रा का योग भी बना हुआ है।
विज्ञापन

Recommended

आज का राशिफल: मिथुन राशि वालों को अचानक हो सकता है धन लाभ, जानें 12 राशि का हाल

06 Sep 2026
06 Sep 2026
06 Sep 2026
05 Sep 2026
05 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
04 Sep 2026
03 Sep 2026
06 Sep 2026
06 Sep 2026
06 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed