बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

त्योहार का यह सप्ताह कैसा रहेगा आपके लिए

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।

इस हफ्ते होली का त्योहार है। सितारे कहते हैं कि यह हफ्ता तुला राशि वालों के लिए आनंदपूर्ण रहेगा। मिथुन राशि वाले भी त्योहार का जमकर आनंद लेंगे। जबकि कन्या राशि वालों को वाणी और व्यवहार पर ध्यान देना होगा। अन्य राशियों के लिए सितारे कहते हैं

मेष(22 मार्च - 21 अप्रैल)यह हफ्ता सुखद रहेगा। मानसिक उथल-पुथल में कमी आएगी। जीवन में आगे बढ़ने की इच्छा बलवती हो सकती है। भविष्य के लिए योजना बनाएंगे। मित्रों एवं सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा।

वृष (22 अप्रैल -20 मई)इस हफ्ते आर्थिक विषयों पर ध्यान देने की जरूरत है। खर्च बढ़ेगा, संभलकर चलें। भाग्य का साथ मिलता रहेगा जिससे प्रयास में पूरी सफलता मिलेगी। खुद से अपेक्षाएं बढ़ेंगी। सपने साकार होंगे।  

मिथुन (21 मई -20 जून)प्रियजनों के साथ आनंद-विनोद के पल बिताएंगे। खर्च बढ़ेगा लेकिन इसका अफसोस नहीं होगा। पारिवारिक जीवन में समरसता रहेगी। मानसिक संतोष प्राप्त होगा, प्रसन्न रहेंगे।

कर्क (21 जून - 20 जुलाई)कार्य क्षेत्र एवं जीवन के दूसरे क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ेगी। उपलब्धियों को बनाए रखने का प्रयास करें, प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। रुके काम शुरू होंगे। प्रेम में कुछ नया हो सकता है।

सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त)व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा। नये लोगों से जान-पहचान हो सकती है। वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए सोच-विचार करेंगे। काम करने के तरीके में बदलाव लाएंगे।

कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर)रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए वाणी और व्यवहार में नम्रता लाएं। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। नौकरी एवं व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी।

तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर)यह हफ्ता उत्साह और आनंद में बितेगा। अधूरी योजनाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे। मनोरंजन एवं अपने हॉबी के लिए समय निकालेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर)जीवन में कई बदलाव हो सकते हैं। आर्थिक लाभ के नए स्रोत प्राप्त होंगे। किसी नए रिश्ते की शुरूआत हो सकती है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ होंगे।

धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर)मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। दोस्तों एवं सगे-संबंधियों के साथ समय बिताएंगे। पूर्व में किये गये परिश्रम का लाभ मिल सकता है। लोगों से प्यार और स्नेह मिलेगा।

मकर (21 दिसंबर- 20 जनवरी)जोश और उत्साह इस पूरे हफ्ते बना रहेगा। किसी व्यक्ति के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। विचारों को मन में दबाकर रखने की बजाय खुलकर बताएं।

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)मानसिक तनाव बना रह सकता है। आर्थिक मुद्दे प्रभावी रहेंगे। निकट संबंधियों से जुड़े विषयों को लेकर व्यस्त रहेंगे। निवेश में समझदारी बरतें।

मीन (19 फरवरी - 21 मार्च)धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। यात्रा की योजना बन सकती है। निकट संबंधियों से मिलने का मौका मिलेगा। व्यस्तता के बीच पारिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

Recommended

साप्ताहिक राशिफल: सितंबर का पहला सप्ताह इन 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ, कुछ को रहना होगा सावधान

28 Aug 2026
28 Aug 2026
28 Aug 2026
28 Aug 2026
28 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
27 Aug 2026
27 Aug 2026
27 Aug 2026
27 Aug 2026
28 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed