सितारे कहते हैं कि इस हफ्ते सिंह राशि वालों की जिम्मेदारियों में वृद्घि होगी। मिथुन राशि वालों के लिए उन्नति और प्रगति का रास्ता खुलेगा। अन्य राशियों पर सितरों की स्थिति का प्रभाव इस प्रकार है
मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल) इस हफ्ते सितारों की स्थिति अनुकूल रहेगी। अपनी योजनाओं को समय पर पूरा कर पाएंगे। रचनात्मक क्षमता का विकास होगा। कार्य क्षेत्र में इसका लाभ मिलेगा। परिवार के साथ सुखमय समय बिताएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
वृष (22 अप्रैल - 20 मई) यह हफ्ता आनंद विनोद में बीतेगा। कार्य के बीच भी अपने अपने आसपस खुशी देने वाले लोग पाएंगे। लोगों के बीच आपकी छवि निखरेगी। महत्वपूर्ण विषयों को दूसरों के भरोसे न छोड़ें।
मिथुन (21 मई -20 जून) इस हफ्ते जीवन में कुछ अनुकूल बदलाव हो सकता है। कार्य क्षेत्र में उन्नति और प्रगति के रास्ते खुलेंगे। अच्छे लोगों का साथ मिलेगा। आपसी सामंजस्य से रिश्ते मजबूत होंगे। यात्रा की योजना बन सकती है।
कर्क (21 जून - 20 जुलाई) वैचारिक उलझनें दूर होंगी। उद्देश्य और लक्ष्य की दिशा स्पष्ट होगी। कार्यक्षेत्र और घर दोनों ही जगह स्थिति अनुकूल और सुखद रहेगी। किसी कानूनी मामलों मंे सक्रिय रहना पड़ सकता है। व्यवहार में नरमी बरतें।
सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त) इस हफ्ते जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र के साथ-साथ पारिवारिक मुद्दों पर भी ध्यान देना होगा। परिवार को लाभ देने वाले कुछ वित्तीय फैसले लेंगे।
कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर) इस हफ्ते धैर्य और समझदारी से काम लें। नियम और व्यवस्था का ध्यान रखें। धार्मिक विषयों में रूचि बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में काम का दबाव बना रहेगा।
तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर) इस हफ्ते आप अधिक एक्टिव रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और नई योजनाओं पर भी काम शुरू करने की सोच सकते हैं। उलझनें दूर होंगी और आगे की राह स्पष्ट होगी।
वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर)किसी बात को लेकर मन अशांत रह सकता है। कार्य क्षेत्र में काम का दबाव बना रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी एवं परिजनों का साथ और सहयोग तनाव दूर करने में सहायक रहेगा।
धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर)मन प्रसन्न रहेगा, उत्साह में वृद्धि होगी। पहले किए गये कामों के परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार के प्रति आपका लगाव बढ़ेगा। घर-परिवार के लिए खरीदारी करेंगे।
मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी) लक्ष्य की ओर बढ़ते कदम से प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। परिजनों के साथ आनंदपूर्ण समय गुजरेगा। कार्य क्षे़त्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)यह हफ्ता उलझन और तनाव भरा रह सकता है। गयी परेशानी फिर से सामने आ सकती है। खर्च बढ़ेगा, बजट का ध्यान रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन (19 फरवरी- 21 मार्च)चिंता और तनाव में कमी आएगी। सप्ताह सुखद और अनंदपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में सबकुछ आसानी से होता चला जाएगा। दूसरों के विचारों को अपनाने की बजाय अपनी बुद्घि से काम लीजिए फायदे में रहेंगे।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।