इस वर्ष सितारे आप पर मेहरबान हैं। जिन क्षेत्रों में भी प्रयास करेंगे उसमें सफलता आपके कदम चूमेगी। बीते वर्ष की अधूरी योजनाओं को पूरा करने में सफल होंगे। न्यायिक क्षेत्र से जुड़े मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा, विरोधी परास्त होंगे।
सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। सरकारी टेंडर एवं सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। राजनैतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में स्थिति बेहतर होगी। लाभ के मौके बार-बार प्राप्त होंगे।
सामाजिक जीवन में सम्मान एवं प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। नाते रिश्तेदारों से मेल-जोल बढ़ेगा। नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा। साझेदारी में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।
छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, पुलिस, रक्षा विभाग, वकालत, खनन, पशु चिकित्सा के क्षेत्रों में करियर बनाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। विदेश यात्रा के भी योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखना शुभ रहेगा।